Daily Current Affairs: 4 May, 2026
1. हिमालयन सैलामैंडर संरक्षण के लिए किसे 2026 Whitley Award मिला?
भारत के संरक्षण कार्यकर्ता बर्खा सुब्बा को उनके हिमालयन सैलामैंडर के आवास संरक्षण में योगदान के लिए 2026 का Whitley Award दिया गया है। इस पुरस्कार के साथ परवीन शेख को भी सम्मानित किया गया, जो चंबल नदी के किनारे इंडियन स्किमर के घोंसले बचाने के कार्य में सक्रिय हैं। दोनों का संरक्षण प्रयास समुदाय आधारित है। Whitley Award, जिसे 'ग्रीन ऑस्कर' भी कहा जाता है, Whitley Fund for Nature द्वारा प्रदान किया जाता है। यह सम्मान विश्व के ग्रासरूट संरक्षण नेताओं को मिलता है और विजेताओं को एक वर्ष के लिए £50,000 की फंडिंग दी जाती है ताकि वे अपने संरक्षण प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सकें। यह भारत के जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में उनकी भूमिका को दर्शाता है।
2. RBI के उप गवर्नर के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
भारत सरकार ने रोहित जैन को 3 मई 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक का उप गवर्नर नियुक्त किया है।
3. हाल ही में किसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का 22वां चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया?
मई 2026 में श्री रवि के. ने HAL के 22वें CMD का पद संभाला। HAL का मुख्यालय बेंगलुरु में स्थित है।
4. वित्तीय वर्ष 2025–26 में UPI लेनदेन की कुल संख्या कितनी रही?
FY 2025–26 में Unified Payments Interface ने कुल 24,162 करोड़ लेनदेन किए। इन लेनदेन का कुल मूल्य ₹314 लाख करोड़ था, जो डिजिटल भुगतान की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। UPI, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा विकसित एक प्रमुख डिजिटल भुगतान माध्यम है।
5. वर्ष 2026–27 के लिए ‘Committee on Estimates’ के अध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया है?
ओम बिड़ला द्वारा संसदीय समितियों के पुनर्गठन के तहत, डॉ. संजय जैस्वाल को वर्ष 2026–27 के लिए Committee on Estimates का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह समिति लोकसभा के 30 सदस्यों से मिलकर बनी है। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में बैजयंत पांडा को Committee on Public Undertakings का अध्यक्ष, के.सी. वेणुगोपाल को Public Accounts Committee का अध्यक्ष और फग्गन सिंह कुलस्ते को Committee on the Welfare of Scheduled Castes and Scheduled Tribes का अध्यक्ष बनाया गया है। इन समितियों का कार्यकाल 1 मई 2026 से 30 अप्रैल 2027 तक रहेगा। ये समितियां संसदीय निगरानी, वित्तीय समीक्षा एवं कल्याण कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
6. भारत द्वारा लॉन्च की गई एकीकृत आपदा चेतावनी प्रणाली का नाम क्या है?
भारत ने 2 मई 2026 को SACHET नामक Cell Broadcast मैसेजिंग सिस्टम लॉन्च किया है, जो देश में आपदा और आपातकालीन स्थिति में तात्कालिक अलर्ट भेजता है। यह प्रणाली Common Alerting Protocol पर आधारित है और मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बिना इंटरनेट के भी भू-लक्षित SMS अलर्ट भेजने में सक्षम है। SACHET Department of Telecommunications और National Disaster Management Authority के सहयोग से विकसित की गई है। अब तक यह प्रणाली सभी 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में सक्रिय है और 19 भारतीय भाषाओं में 134 अरब से अधिक SMS अलर्ट भेज चुकी है।
7. वित्तीय वर्ष 2025–26 में RBI ने भारत में कुल कितना सोना वापस लाया?
FY 2025–26 में RBI ने 168.06 मेट्रिक टन से अधिक सोने को भारत वापस लाया, जो लगातार तीसरा साल है। इस अवधि में दूसरी छमाही में 104.23 MT और पहली छमाही में 63.83 MT सोना लाया गया। यह मात्रा पिछले वर्षों 2023–24 (107.21 MT) और 2024–25 (103.68 MT) से अधिक है। अब RBI के कुल सोने के भंडार का 77% हिस्सा भारत में सुरक्षित है, जो मार्च 2023 में केवल 38% था। अप्रैल 2026 तक RBI के सोने के भंडार का मूल्य लगभग $122 बिलियन था।
8. मई 2026 में प्रसार भारती के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
मई 2026 में प्रसून जोशी को प्रसार भारती का अध्यक्ष बनाया गया। वे एक प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ हैं।
9. भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली किस संस्थान में शुरू की गई है?
भारत की पहली पोर्टेबल बेडसाइड MRI प्रणाली AIIMS दिल्ली में शुरू की गई है। यह तकनीक ICU और आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए तेजी से न्यूरो-डायग्नोस्टिक्स प्रदान करती है।
