Daily Current Affairs: 5 June, 2026
Q1. कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स ने ओडिशा में रामेश्वर से पारादीप तक 160.18 किलोमीटर लंबा तटीय हाईवे बनाने को मंजूरी दी है। ₹8,300.79 करोड़ की इस परियोजना को किस PPP मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा?
- (a) Build-Own-Operate-Transfer (BOOT)
- (b) Engineering, Procurement, and Construction (EPC)
- (c) Hybrid Annuity Model (HAM)
- (d) Build-Operate-Transfer (Toll)
- (e) Least-Cost Subsidy Model
उत्तर: (c) Hybrid Annuity Model (HAM)
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली CCEA ने 3 जून 2026 को ओडिशा के रामेश्वर से पारादीप तक एक नया तटीय हाईवे बनाने की मंजूरी दी है। यह प्रोजेक्ट दो पैकेजों में बनकर कुल 160.18 किमी होगा और इसकी लागत ₹8,300.79 करोड़ अनुमानित है। यह हाईवे खुरदा, पुरी, केंदरपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से गुजरेगा। इसका उद्देश्य ओडिशा के तटीय इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर करना, यात्रा को तेज़ और सुगम बनाना तथा आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।
Q2. NPCI International Payments Limited (NIPL) ने कंबोडिया में स्थानीय UPI QR कोड स्वीकार्यता शुरू करने के लिए किस बैंक के साथ सहयोग किया है?
- (a) ACLEDA Bank Plc.
- (b) Canadia Bank
- (c) ABA Bank
- (d) Maybank Cambodia
- (e) Vattanac Bank
उत्तर: (a) ACLEDA Bank Plc.
विवरण: जून 2026 में NIPL ने ACLEDA Bank Plc. के साथ साझेदारी स्थापित की ताकि कंबोडिया में Unified Payments Interface (UPI) को अपनाया जा सके। यह पहल फनोम पेन्ह में कंबोडिया के नेशनल बैंक के गवर्नर और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी मौजूदगी में शुरू की गई। यह भारत-कंबोडिया के बीच पहला क्रॉस-बॉर्डर QR पेमेंट लिंक है। पेमेंट कनेक्टिविटी कंबोडिया के राष्ट्रीय QR सिस्टम Bakong’s KHQR के जरिए भारत के UPI नेटवर्क के साथ इंटरऑपरेबल है। इस पहल से लाखों भारतीय पर्यटक कंबोडिया में 4.5 मिलियन से अधिक व्यापारियों के QR कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान कर पाएंगे। भविष्य में यह दो-तरफा भुगतान कॉरिडोर बन जाएगा जिससे कंबोडियाई नागरिक भी भारत में UPI QR कोड से भुगतान कर सकेंगे।
Q3. केंद्र सरकार ने विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों को स्थिर रखने के लिए जून 2026 में एक बार की बजटीय सहायता पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज का कुल वित्तीय आवंटन कितना है?
- (a) ₹2,500 करोड़
- (b) ₹5,000 करोड़
- (c) ₹7,500 करोड़
- (d) ₹10,000 करोड़
- (e) ₹15,000 करोड़
उत्तर: (d) ₹10,000 करोड़
विवरण: केंद्र सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए ₹10,000 करोड़ तक का एक बार का बजटीय सहायता पैकेज मंजूर किया है। यह सहायता घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भारतीय शेड्यूल्ड एयरलाइंस को दी जाएगी। यह कदम पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न वैश्विक ईंधन कीमतों में अत्यधिक बदलाव को देखते हुए लिया गया है ताकि विमानन क्षेत्र में स्थिरता बनी रहे। इस योजना का उद्देश्य ईंधन की कीमतों में अचानक बदलाव के प्रभाव को कम करना और एयरलाइंस के लिए लागत स्थिरता सुनिश्चित करना है।
Q4. जून 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क के किस नेता को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं?
- (a) Lars Løkke Rasmussen
- (b) Helle Thorning-Schmidt
- (c) Mette Frederiksen
- (d) Anders Fogh Rasmussen
- (e) Troels Lund Poulsen
उत्तर: (c) Mette Frederiksen
विवरण: 3 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने पर बधाई दी।
Q5. जून 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वत श्रृंखला की सीमा और परिभाषा पर केंद्र सरकार की रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई। इस समिति के प्रमुख कौन हैं?
- (a) S. Radha Chauhan
- (b) Kanchan Devi
- (c) Lokhande Prashant Sitaram
- (d) Varun Bhardwaj
- (e) Sunita Narain
उत्तर: (b) Kanchan Devi
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने अरावली हिल रेंज की परिभाषा एवं सीमांकन पर केंद्र की रिपोर्ट की वैज्ञानिक और स्वतंत्र समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। इस समिति का नेतृत्व भारतीय वन अनुसंधान और शिक्षा परिषद की डायरेक्टर जनरल कंचन देवी करेंगी। समिति को अरावली पारिस्थितिकी तंत्र की पहचान और सीमांकन से जुड़ी सभी पहलुओं का गहन मूल्यांकन कर 31 अगस्त 2026 तक रिपोर्ट सौंपनी है।
Q6. जून 2026 में पहला विश्व योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप किस शहर में आयोजित हुआ?
- (a) ऋषिकेश, उत्तराखंड
- (b) अहमदाबाद, गुजरात
- (c) मैसूर, कर्नाटक
- (d) पुणे, महाराष्ट्र
- (e) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
उत्तर: (b) अहमदाबाद, गुजरात
विवरण: पहला विश्व योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप 4 जून 2026 से अहमदाबाद में पांच दिनों तक आयोजित किया गया। इसमें 70 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतिभागी अमेरिका, जापान, नीदरलैंड, ओमान, मॉरिशस, युगांडा, ज़ाम्बिया, श्रीलंका, नेपाल, केन्या जैसे देशों से आए। प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन, और रिदमिक पेयर्स योगासन की विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। टूर्नामेंट सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्गों में संपन्न हुआ।
Q7. जून 2026 में निधन हुए वरिष्ठ फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के किस नियामक संगठन की अध्यक्षता की थी?
- (a) National Film Development Corporation (NFDC)
- (b) Central Board of Film Certification (CBFC)
- (c) Film and Television Institute of India (FTII)
- (d) Broadcasting Content Complaints Council (BCCC)
- (e) Press Council of India (PCI)
उत्तर: (b) Central Board of Film Certification (CBFC)
विवरण: वरिष्ठ फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 4 जून 2026 को मुंबई में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। निहलानी ने 1982 में फिल्म 'हाथकड़ी' से फिल्म निर्माण की शुरुआत की थी। उन्होंने गोविंदा को 'इल्जाम' (1986) से तथा चंकी पांडे को 'आग ही आग' (1987) से हिंदी सिनेमा में बड़ा मौका दिया। जनवरी 2015 में उन्हें CBFC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने कड़े प्रमाणन नियम लागू किए जो धार्मिक भावनाओं और अत्यधिक हिंसात्मक कंटेंट को लेकर थे।
Q8. जून 2026 में प्रकाशित पुस्तक "When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference" का संपादन किसने किया है?
- (a) श्री राजीव मेहरिशी
- (b) श्री गिरीश चंद्र मुर्मू
- (c) श्री वी. नरहरी राव
- (d) श्री शशि कांत शर्मा
- (e) श्री विनोद राय
उत्तर: (e) श्री विनोद राय
विवरण: भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने जून 2026 में "When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference" नामक पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का संपादन पूर्व मुख्य लेखा परीक्षक श्री विनोद राय ने किया है।
