Daily Current Affairs: 29 May, 2026
Q1. किस भारतीय शहर को Asian Relays 2027 की मेजबानी मिली है?
- (a) नई दिल्ली
- (b) हैदराबाद
- (c) चंडीगढ़
- (d) भुवनेश्वर
- (e) गुवाहाटी
उत्तर: (c) चंडीगढ़
विवरण: मई 2026 में Asian Athletics Association के Executive Council की बैठक में चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को एशियाई एथलेटिक्स के बड़े आयोजनों के मेजबान के रूप में चुना गया। चंडीगढ़ को Asian Relays 2027 की मेजबानी मिली, जबकि भुवनेश्वर 2028 में Asian Indoor Championships की मेजबानी करेगा। यह निर्णय हॉन्ग कॉन्ग में हुई बैठक में लिया गया था, जो Asian U20 Championships 2026 से पहले आयोजित हुई। Adille Sumariwalla ने पुष्टि की कि भारत दोनों प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेगा।
Q2. ISSF World Cup Munich 2026 में भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने किस श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया?
- (a) महिला 10 मीटर एयर राइफल
- (b) महिला 25 मीटर पिस्टल
- (c) महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन्स
- (d) महिला ट्रैप शूटिंग
- (e) महिला स्कीट फाइनल
उत्तर: (b) महिला 25 मीटर पिस्टल
विवरण: 27 मई 2026 को ईशा सिंह ने महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में 43 अंक बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले दक्षिण कोरिया की Kim Yeji के नाम 42 अंक का रिकॉर्ड था। ईशा सिंह ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया। जर्मनी की Doreen Vennekamp ने 38 अंकों के साथ सिल्वर और बुल्गारिया की Miroslava Mincheva ने 31 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
Q3. सिक्किम को "Fully Literate State" कब और किस राष्ट्रीय शिक्षा पहल के अंतर्गत घोषित किया गया?
- (a) NIPUN भारत मिशन
- (b) SAMARTH उद्योग पहल
- (c) ULLAS
- (d) पढ़ना लिखना अभियान
- (e) PRAGYATI साक्षरता फ्रेमवर्क
उत्तर: (c) ULLAS
विवरण: 27 मई 2026 को सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सिक्किम को ULLAS पहल के जरिए "Fully Literate State" घोषित किया गया। यह पहल शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष और उससे ऊपर की आयु के लोगों के लिए वयस्क शिक्षा, कार्यात्मक साक्षरता और आजीवन सीखने के अवसर प्रदान करना है। कार्यक्रम निरंतर शिक्षा और कौशल विकास पर भी केंद्रित है।
Q4. मई 2026 में SAIL ने किस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के साथ MoU किया है स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम स्थापित करने के लिए?
- (a) नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (NPCC)
- (b) EdCIL (India) Limited
- (c) टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (TCIL)
- (d) नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (NSIC)
- (e) RITES Limited
उत्तर: (b) EdCIL (India) Limited
विवरण: 26 मई 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने EdCIL India Limited के साथ MoU किया। EdCIL शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यह समझौता SAIL के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हुआ है। इसके अंतर्गत SAIL के ऑपरेशनल क्षेत्रों के आस-पास के स्कूलों में स्मार्ट डिजिटल क्लासरूम लगाए जाएंगे, जिससे सीखने के परिणाम बेहतर हों और तकनीक आधारित शिक्षा का विस्तार हो।
Q5. केंद्र सरकार ने मई 2026 में "Mission Queen Pineapple" किस बजट के साथ शुरू किया?
- (a) ₹100 करोड़
- (b) ₹150 करोड़
- (c) ₹500 करोड़
- (d) ₹350 करोड़
- (e) ₹236 करोड़
उत्तर: (e) ₹236 करोड़
विवरण: 27 मई 2026 को ज्योतिरादित्य सिंधिया और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने Mission Queen Pineapple लॉन्च किया, जो ₹236 करोड़ की तीन साल की योजना है। यह मिशन त्रिपुरा में क्वीन अनानास की खेती और मूल्य श्रृंखला के विकास को प्रोत्साहित करता है। यह योजना Q2 FY2026 से Q4 FY2028 तक लागू रहेगी। मिशन Ministry of Development of North Eastern Region के नेतृत्व में है और इसमें कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वाणिज्य, MSME समेत अन्य मंत्रालय और संस्थान भागीदार हैं। इसका लक्ष्य खेती, प्रसंस्करण, मार्केटिंग और निर्यात को एकीकृत करना है।
Q6. वित्त वर्ष 2025–26 के Third Advance Estimates के अनुसार भारत का कुल खाद्यान्न उत्पादन कितना अनुमानित है?
- (a) 315.720 मिलियन टन
- (b) 343.550 मिलियन टन
- (c) 357.732 मिलियन टन
- (d) 376.563 मिलियन टन
- (e) 401.230 मिलियन टन
उत्तर: (d) 376.563 मिलियन टन
विवरण: 27 मई 2026 को शिवराज सिंह चौहान ने वित्त वर्ष 2025–26 के प्रमुख फसलों के Third Advance Estimates जारी किए। कृषि मंत्रालय के अनुसार, कुल खाद्यान्न उत्पादन 376.563 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 5.3% अधिक है। यह भारत का अब तक का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पादन है।
| फसल | उत्पादन (मिलियन टन) | टिप्पणी |
|---|---|---|
| चावल | 154.024 | रिकॉर्ड |
| गेहूं | 120.657 | – |
| मक्का | 55.093 | रिकॉर्ड |
| श्री अन्न | 17.584 | – |
| अरहर (तूर) | 3.592 | – |
| चना | 12.514 | – |
| मसूर | 1.762 | – |
| कुल तैलहन | 43.059 | – |
| मूंगफली | 13.074 | रिकॉर्ड |
| सोयाबीन | 12.596 | – |
| सरसों और रापसी | 13.768 | रिकॉर्ड |
| गन्ना | 500.063 | रिकॉर्ड |
| कपास (मिलियन बाल्स) | 29.024 | एक बाल 170 किग्रा |
| जूट (मिलियन बाल्स) | 9.176 | एक बाल 180 किग्रा |
Q7. मई 2026 में स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे पुनः चुना गया?
- (a) रॉबर्ट गोलोब
- (b) जनेज़ जान्सा
- (c) बोरेत पाहोर
- (d) विक्टर ऑर्बन
- (e) नताशा पिर्क मुसर
उत्तर: (b) जनेज़ जान्सा
विवरण: 28 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनेज़ जान्सा को स्लोवेनिया का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। जान्सा, जो स्लोवेनियाई राजनीति में 30 वर्षों से सक्रिय हैं, संसद के समर्थन से फिर से सरकार के प्रमुख बने। स्लोवेनिया की संसद ने उन्हें प्रधानमंत्री पद पर चुना।
Q8. मई 2026 में असम विधान सभा ने Uniform Civil Code Bill को पारित कर देश में किस क्रमांक का राज्य बना?
- (a) सातवां
- (b) दूसरा
- (c) तीसरा
- (d) चौथा
- (e) पांचवां
उत्तर: (c) तीसरा
विवरण: मई 2026 में असम विधानसभा ने Uniform Civil Code, Assam Bill 2026 को मंजूरी दी। इस फैसले के साथ असम देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया जिसने Uniform Civil Code लागू किया।
