UIIC Assistant भर्ती 2026: पूरी जानकारी

United India Insurance Company Limited (UIIC) द्वारा आयोजित की जाने वाली UIIC Assistant भर्ती 2026 के तहत चुने गए उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, भत्ते, और करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं। इस पद के लिए प्रारंभिक बेसिक वेतन लगभग ₹22,405 है और अनुमानित मासिक इन-हैंड सैलरी ₹37,000 के आसपास हो सकती है, जो एक स्थिर और सुरक्षित नौकरी प्रदान करती है।

UIIC Assistant वेतन संरचना 2026

UIIC Assistant के पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को बेसिक पे के अलावा कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं। वेतन शहर के अनुसार बदल सकता है, विशेष रूप से महानगरों में भत्ते अधिक होते हैं।

UIIC Assistant भर्ती 2026: सारांश

संस्थाUnited India Insurance Company Ltd.
पदAssistant
परीक्षा का नामUIIC Assistant भर्ती 2026
रिक्तिजारी की जाएगी
मासिक वेतनलगभग ₹37,000
पे स्केल₹22405-1305(1)-23710-1425(2)-26560-1605(5)-34585-1855(2)-38295-2260(3)-45075-2345(2)-49765-2500(5)-62265
अन्य लाभTA, DA, HRA आदि
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.uiic.co.in

UIIC Assistant का वेतन पैमाना 2026

इस पद का वेतन चार्ट काफी आकर्षक है। महानगरों में मासिक वेतन लगभग ₹37,000 तक हो सकता है। वेतनमान इस प्रकार है:

₹22405-1305(1)-23710-1425(2)-26560-1605(5)-34585-1855(2)-38295-2260(3)-45075-2345(2)-49765-2500(5)-62265

UIIC Assistant के भत्ते और सुविधाएं

मूल वेतन के अलावा, UIIC Assistant को निम्नलिखित भत्ते उपलब्ध होते हैं, जो स्थान के आधार पर बदल सकते हैं:

  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • सिटी कम्पेन्सेटरी अलाउंस
  • स्पेशल अलाउंस
  • कन्वेयनस अलाउंस
  • मेडिकल अलाउंस
  • एंटरटेनमेंट अलाउंस
  • न्यूज़पेपर अलाउंस
  • ट्रैवल अलाउंस
  • लीज अलाउंस

प्रोबेशन अवधि

नए चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 6 महीने की प्रोबेशन अवधि से गुजरना होता है। इस दौरान उनके प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। यदि प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं होता, तो प्रोबेशन अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को कम से कम पांच वर्ष तक नियुक्त स्थान पर सेवा देनी होती है।

UIIC Assistant की नौकरी जिम्मेदारियां

Assistant पद पर कार्यरत व्यक्ति के मुख्य कर्तव्य निम्नलिखित हैं:

  • प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग और समर्थन करना
  • सहकर्मी कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करना
  • क्लाइंट डेटाबेस का निर्माण और प्रबंधन करना
  • इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े विभिन्न कार्य जैसे फॉर्म भरना, दस्तावेज संभालना, पॉलिसी जारी करना, और ग्राहकों के दावों में मदद प्रदान करना

करियर में प्रगति के अवसर

कर्मचारी के कार्य प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। पदोन्नति की श्रेणी इस प्रकार है:

AssistantAssistant ManagerManagerDeputy General Manager