कैसे कमजोर छात्र भी IBPS SO राजभाषा अधिकारी परीक्षा में सफल हो सकते हैं
बहुत-से विद्यार्थी यह मान लेते
हैं कि केवल टॉपर, अंग्रेज़ी माध्यम के छात्र या
अत्यधिक मेधावी अभ्यर्थी ही Institute of Banking Personnel Selection की IBPS SO राजभाषा अधिकारी परीक्षा निकाल सकते हैं।
वास्तविकता इससे अलग है। हर वर्ष ऐसे अनेक विद्यार्थी सफल होते हैं जिनकी शुरुआत
सामान्य या कमजोर स्तर से हुई होती है। सफलता का सबसे बड़ा आधार “निरंतर अभ्यास,
सही दिशा और धैर्य” है।
1. पहले यह समझिए कि परीक्षा वास्तव में क्या मांगती है
IBPS SO राजभाषा
अधिकारी परीक्षा मुख्यतः इन बातों की जाँच करती है—
- हिन्दी भाषा पर पकड़
- अंग्रेज़ी भाषा की समझ
- अनुवाद क्षमता
- व्याकरण एवं शब्दावली
- बैंकिंग एवं राजभाषा संबंधी सामान्य ज्ञान
यह परीक्षा “जीनियस” छात्रों के
लिए नहीं, बल्कि “नियमित अभ्यास” करने वालों के लिए अधिक अनुकूल है।
2. कमजोर छात्र की सबसे बड़ी गलती
अधिकांश कमजोर छात्र—
- एक साथ बहुत सारी किताबें खरीद लेते हैं,
- दो-तीन जगहों से कक्षाओं को ले लेता हैं,
- कठिन सामग्री से शुरुआत करते हैं,
- रोज़ पढ़ाई नहीं करते,
- केवल नोट्स इकट्ठा करते रहते हैं।
इसके बजाय आपको “कम सामग्री
बार-बार अभ्यास” की रणनीति अपनानी चाहिए।
3. सबसे पहले आधार मजबूत करें
हिन्दी
व्याकरण
इन विषयों को अच्छी तरह तैयार
करें—
·
संधि
·
समास
·
पर्यायवाची
·
विलोम
·
मुहावरे
·
वाक्य शुद्धि
·
तत्सम–तद्भव
·
कारक
·
शब्द शक्ति
·
हिंदी-अंग्रेजी बैंकिंग शब्दावली
·
हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद
अंग्रेज़ी
व्याकरण
कमजोर छात्रों को इन पर विशेष
ध्यान देना चाहिए—
·
Tense
·
Subject-Verb Agreement
·
Preposition
·
Articles
·
Error Detection
·
Vocabulary
·
English-Hindi
Vocabulary on Banking Industry
प्रतिदिन केवल 10–15 नए शब्द सीखिए।
4. अनुवाद अभ्यास ही असली कुंजी है
राजभाषा अधिकारी परीक्षा में चयन
का सबसे बड़ा आधार अनुवाद कौशल होता है।
प्रतिदिन:
·
1 हिन्दी अनुच्छेद का अंग्रेज़ी में
अनुवाद
·
1 अंग्रेज़ी अनुच्छेद का हिन्दी में
अनुवाद
कीजिए।
शुरुआत में गलतियाँ होंगी, लेकिन 3–4 महीनों में भाषा स्वतः सुधरने लगती है।
बेहतर होगा आप आनंदम् सर के
पाठ्यक्रम से जुड़ें।
5. हिंदी राजभाषा-संबंधित समुचित ज्ञान रखें –
राजभाषा-संबंधि
पाठ्यक्रम बहुत वृहत नहीं है। इसे आसानी से थोड़ा ध्यान देकर इस खंड में अच्छे अंक
अर्जित किए जा सकते हैं। प्रयास करें कि राजभाषा-संबंधि पाठ्यक्रम को इसके
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पूरा करें।
पिछले
वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें
कमजोर छात्रों के लिए यह सबसे
प्रभावी तरीका है।
इससे आपको पता चलेगा—
·
प्रश्नों का स्तर
·
बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक
·
समय प्रबंधन
6. प्रतिदिन 4 घंटे भी पर्याप्त हैं
यदि आप नौकरी या अन्य कार्यों में
व्यस्त हैं, तब भी यह परीक्षा निकाली जा सकती है।
एक आदर्श योजना:
·
1 घंटा हिन्दी
·
1 घंटा अंग्रेज़ी
·
1 घंटा अनुवाद
·
आधे घंटे राजभाषा अधिनियम, नियम
·
1 घंटा MCQs और Revision
रोज़ 4 घंटे की ईमानदार पढ़ाई 8–10 घंटे की अनियमित पढ़ाई
से बेहतर होती है।
7. Mock
Test से डरिए मत
शुरुआत में कम अंक आना सामान्य है।
Mock Test का
उद्देश्य:
·
कमजोरी पहचानना
·
गति बढ़ाना
·
परीक्षा का वातावरण समझना
हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों की
सूची बनाइए।
8. सही मार्गदर्शन बहुत महत्वपूर्ण है
कमजोर छात्र अक्सर यह नहीं समझ
पाते कि क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है। इसलिए ऐसी सामग्री और मार्गदर्शन चुनिए
जो—
·
परीक्षा-केंद्रित हो,
·
अनुवाद अभ्यास करवाए,
·
नियमित टेस्ट दे,
·
हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों पर समान
ध्यान दे।
नोट – आनंदम् ट्यूटोरियल्स से
जुड़ें।
9. मानसिकता बदलना आवश्यक है
अपने मन से ये बातें निकाल दीजिए—
·
“मेरी अंग्रेज़ी कमजोर है”
·
मैं अनुवाद खंड में कमजोर हूँ
·
“मैं हिन्दी माध्यम से हूँ”
·
“मेरा चयन नहीं होगा”
हर सफल विद्यार्थी कभी न कभी कमजोर
ही था।
10. अंतिम सलाह
IBPS SO राजभाषा
अधिकारी परीक्षा में सफलता का सूत्र है:
“नियमित अभ्यास
अनुवाद कौशल सीमित लेकिन सही अध्ययन सामग्री”
यदि कोई छात्र लगातार 6–8 महीनों तक अनुशासन के साथ तैयारी करे, तो वह निश्चित
रूप से इस परीक्षा में सफल हो सकता है।
द्रष्टव्य –
आनंदम् सर की अनुवाद-आधारित पुस्तक
‘Mastering Hindi-English Translation’ को क्रय करें। पुस्तक के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें –
