CIL और IBPS SO राजभाषा हिंदी की परीक्षा में राजभाषा हिंदी से संबंधित प्रश्न अनिवार्य रूप से पूछे जाते हैं। अच्छे अंक अर्जित करने के लिए इसे अवश्य स्मरण रखें।
हिंदी दिवस एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन नवी मुंबई महाराष्ट्र में दिनांक 14 से 15 सितंबर 2026 में सिडको एग्जीबिशन सेंटर में आय़ोजित होने वाली है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा की जाएगी। साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न कैबिनेट मंत्री, माननीय सांसद एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उक्त समारोह में केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, उपक्रमों, बैंकों एवं नराकासों आदि के अधिकारीगण भी भाग लेंगे। इस समारोह में लगभग 6000 हिंदी सेवी के उपस्थित होने की संभावना है।
हिंदी दिवस 2026 एवं छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के उपलक्ष्य में प्रकाशित होने वाली उपर्युक्त स्मारिका को वंदे मातरम् विषय पर केन्द्रित विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
वर्तमान में पूरे देश में कुल 587 नराकाश कार्यरत है।
राजभाषा विभाग द्वारा विकसित बहुभाषी अनुवाद सॉफ्टवेयर भारती का लोकार्पण दिनांक 14 सितंबर 2025 को हिंदी दिवस 2025 एवं पाँचवे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय गृह मंत्री जी के द्वारा किया गया था। इस सॉफ्टवेयर की होस्टिंग तथा मशीन अनुवाद हेतु भाषा मॉडल के प्रशिक्षण आदि कार्यों के लिए एक डेटा सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। 
ऐसे ही ज्ञानवर्धन के लिए हमशे जुड़े रहें। इस परीक्षा के लिए हमारे पाठ्यक्रम से जुड़ें।