Coal India Limited (CIL) Management Trainee (Rajbhasha-Hindi), 2026 भर्ती में चयन Computer Based Test (CBT) के आधार पर किया जाना है। इसमें साक्षात्कार नहीं है।

परीक्षा पैटर्न

CBT दो भागों में आयोजित होता है:

पेपर

विषय

अंक

Paper-I

General Knowledge, Reasoning, Numerical Ability, General English

100

Paper-II

Professional Knowledge (Rajbhasha/Hindi)

100

कुल

200 प्रश्न

200 अंक

नोट करें –

परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की होती है।

पेपर – 1 और पेपर – 2 की परीक्षा एक बार में होगी।

कुल समय 3 घंटे की होगी।

गलत उत्तर के लिए कोई दंड नहीं है।

Paper-I (सामान्य अभिरुचि)

1. General Knowledge & Current Affairs

  • भारतीय संविधान
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • पर्यावरण
  • PSU एवं कोयला क्षेत्र से संबंधित तथ्य

2. Reasoning

  • Analogy
  • Classification
  • Coding-Decoding
  • Blood Relation
  • Series
  • Syllogism
  • Statement & Conclusion
  • Puzzle

3. Numerical Ability

  • Percentage
  • Ratio-Proportion
  • Profit & Loss
  • Time & Work
  • Average
  • Simple & Compound Interest
  • Data Interpretation

4. General English

  • Grammar
  • Vocabulary
  • Synonyms-Antonyms
  • Error Detection
  • Comprehension
  • Sentence Improvement

Paper-II (Rajbhasha Hindi – Professional Knowledge)

यद्यपि CIL ने विस्तृत टॉपिक-वाइज सिलेबस सार्वजनिक रूप से अलग से नहीं दिया है, परन्तु पूर्ववर्ती CIL Rajbhasha Officer/MT परीक्षाओं, पात्रता मानदंड तथा राजभाषा अधिकारी के कार्य-प्रोफाइल के आधार पर निम्न विषय अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

A. हिंदी भाषा एवं व्याकरण

  • संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण
  • क्रिया, काल
  • वाच्य
  • समास
  • संधि
  • तत्सम-तद्भव
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • वर्तनी शुद्धि
  • पर्यायवाची एवं विलोम

B. अनुवाद (Translation)

  • अंग्रेजी से हिंदी
  • हिंदी से अंग्रेजी
  • प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुवाद
  • बैंकिंग एवं विधिक अनुवाद
  • राजभाषा संबंधी पारिभाषिक शब्दावली

C. हिंदी साहित्य

  • आदिकाल, भक्तिकाल, रीतिकाल, आधुनिक काल
  • प्रमुख साहित्यकार एवं उनकी रचनाएँ
  • काव्य एवं गद्य की विधाएँ
  • हिंदी आलोचना

D. राजभाषा एवं संवैधानिक प्रावधान

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 से 351
  • राजभाषा अधिनियम, 1963
  • राजभाषा नियम, 1976
  • संसदीय राजभाषा समिति
  • गृह मंत्रालय का वार्षिक कार्यक्रम
  • हिंदी सलाहकार समिति
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति
  • राजभाषा नीति

E. कार्यालयी हिंदी

  • टिप्पण लेखन
  • प्रारूपण (Drafting)
  • कार्यालय आदेश
  • अधिसूचना
  • परिपत्र
  • ज्ञापन
  • प्रतिवेदन लेखन

F. कंप्यूटर एवं हिंदी

  • यूनिकोड
  • हिंदी टंकण
  • ई-ऑफिस में हिंदी
  • हिंदी सॉफ्टवेयर
  • हिंदी ई-मेल एवं डिजिटल संचार

Coal India Rajbhasha के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र

यदि आपका लक्ष्य केवल CIL Rajbhasha MT-2026 है, तो तैयारी का लगभग यह अनुपात रखें:

  • राजभाषा अधिनियम, नियम एवं वार्षिक कार्यक्रम – 25%
  • अनुवाद एवं पारिभाषिक शब्दावली – 25%
  • हिंदी व्याकरण – 20%
  • हिंदी साहित्य – 15%
  • कार्यालयी हिंदी एवं ड्राफ्टिंग – 15%

Comprehensive Course is available with mocks and classes on the Anandam Tutorials Application to be downloaded from the Google Play Store.