SBI SCO वेतन और भत्ते 2026
State Bank of India (SBI) के Specialist Cadre Officers (SCO) को आकर्षक वेतन संरचना के साथ-साथ अनेक भत्ते, सुविधाएं और कैरियर विकास के अवसर मिलते हैं। इन अधिकारियों की सैलरी उनके पद, अनुभव और ग्रेड के आधार पर निर्धारित होती है। चयनित उम्मीदवारों को Dearness Allowance (DA), House Rent Allowance (HRA), City Compensatory Allowance (CCA), मेडिकल सुविधाएं, पेंशन योजना और Leave Travel Concession जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
SBI SCO वेतनमान 2026
Trade Finance Officers, जो MMGS-II स्केल में नियुक्त होते हैं, उन्हें शुरुआती बेसिक वेतन ₹64,820 दिया जाता है। इसके अलावा, वार्षिक वृद्धि और भत्तों का भी प्रावधान है। समय के साथ पदोन्नति, अनुभव और बैंक के नियमों के अनुसार यह वेतन बढ़ता रहता है।
| पे स्केल |
|---|
| ₹64,820-2340/1-67160-2680/10-93960 |
SBI SCO भत्ते एवं अतिरिक्त लाभ
बेसिक वेतन के अलावा, SBI SCO को कई प्रकार के भत्ते और अतिरिक्त लाभ प्राप्त होते हैं जो कुल वेतन पैकेज को बेहतर बनाते हैं। इनमें शामिल हैं:
- Dearness Allowance (DA)
- House Rent Allowance (HRA)
- City Compensatory Allowance (CCA)
- Special Allowance
- Travel Allowance
- मेडिकल सुविधाएं स्वयं और परिवार के लिए
- Provident Fund लाभ
- Contributory Pension Scheme (NPS)
- Leave Fare Concession (LFC)
- अखबार एवं मोबाइल खर्च की वापसी
- सुविधाजनक दरों पर लोन
- लीव लाभ एवं छुट्टियां
SBI SCO कैरियर विकास एवं पदोन्नति
SBI के Specialist Cadre Officers के पास कैरियर ग्रोथ के उत्तम अवसर मौजूद हैं। प्रदर्शन, अनुभव, विभागीय आवश्यकताओं और आंतरिक पदोन्नति नीतियों के आधार पर उन्हें उच्च पदों पर नियुक्त किया जाता है।
| ग्रेड | पद |
|---|---|
| MMGS-II | मैनेजर |
| MMGS-III | सीनियर मैनेजर |
| SMGS-IV | चीफ मैनेजर |
| SMGS-V | असिस्टेंट जनरल मैनेजर |
| TEGS-VI | डेप्युटी जनरल मैनेजर |
| TEGS-VII | जनरल मैनेजर |
SBI SCO का कार्यक्षेत्र 2026
SBI SCO अधिकारियों की जिम्मेदारियां उनके विभाग और विशेषज्ञता के अनुसार निर्धारित होती हैं। Trade Finance Officers मुख्यत: विदेशी मुद्रा और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग से जुड़े कार्य करते हैं। कुछ मुख्य जिम्मेदारियां हैं:
- Trade finance दस्तावेजों का सत्यापन
- विदेशी मुद्रा लेनदेन की प्रक्रिया का प्रबंधन
- Trade finance प्रविष्टियों का मिलान करना
- RBI और बैंकिंग नियमों का पालन सुनिश्चित करना
- ग्राहकों से समन्वय और सहायता प्रदान करना
- लेनदेन के लिए turnaround time की निगरानी
- अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग ऑपरेशंस में सहयोग देना
प्रोबेशन अवधि
चयनित SBI SCO उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के बाद छह महीने की प्रोबेशन अवधि से गुजरना होता है, जिसमें बैंक उनके प्रदर्शन और कार्यकुशलता का मूल्यांकन करता है।
प्रोबेशन अवधि: 6 माह
क्यों चुने SBI SCO करियर?
SBI SCO पद भारत के सबसे प्रतिष्ठित और आकर्षक specialist बैंकिंग नौकरियों में से एक माना जाता है। इस पद पर स्थिरता, अच्छा वेतन, पेशेवर अनुभव, और कैरियर ग्रोथ के कई अवसर प्राप्त होते हैं।
- उच्च वेतन पैकेज
- प्रसिद्ध PSU बैंक में करियर
- विशेषज्ञतापूर्ण कार्य क्षेत्रों में काम करने का मौका
- कई प्रकार के भत्ते और लाभ
- पदोन्नति के अवसर
- नौकरी की सुरक्षा
- विशेष बैंकिंग ऑपरेशंस का व्यावहारिक अनुभव
