RBI Assistant Mains Exam 2026: Computer Awareness Section

RBI Assistant Mains Exam 2026 देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उम्मीदवारों ने कंप्यूटर अवेयरनेस सेक्शन के सवाल साझा किए, जिन्हें उन्होंने आसान से लेकर मध्यम स्तर का बताया। इस भाग में पूछे गए प्रश्न ज्यादातर बेसिक कंप्यूटर कॉन्सेप्ट्स पर आधारित थे।

जो अभ्यर्थी आने वाली बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, वे इन मेमोरी-बेस्ड प्रश्नों से परीक्षा के लेटेस्ट ट्रेंड और महत्वपूर्ण विषयों को समझ सकते हैं।

कंप्यूटर अवेयरनेस सेक्शन के टॉपिक्स

  • कंप्यूटर फंडामेंटल्स
  • मेमोरी और स्टोरेज डिवाइसेज
  • MS ऑफिस (Word और Excel)
  • नेटवर्किंग और इंटरनेट
  • साइबर सुरक्षा (Cyber Security)
  • प्रोग्रामिंग भाषाएं
  • ऑपरेटिंग सिस्टम

सेक्शन की कठिनाई स्तर

अभ्यर्थियों के अनुसार, कंप्यूटर अवेयरनेस का यह हिस्सा आसान से मध्यम स्तर का था। ज्यादातर सवाल सीधे और कॉन्सेप्ट आधारित थे, जिससे कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान वाले अभ्यर्थी इसे आसानी से हल कर सके।

मुख्य विषय जो प्रश्नों में आए:

विषयविवरण
Memory and Storage Devicesमेमोरी के प्रकार और स्टोरेज डिवाइसेज
Input and Output Devicesइनपुट और आउटपुट उपकरण
MS Word and MS ExcelMicrosoft Word और Excel के फंक्शन्स
Operating Systemsऑपरेटिंग सिस्टम्स के बारे में जानकारी
Cyber Securityसाइबर सुरक्षा से जुड़ी अवधारणाएं
Number Systemsअंक प्रणाली जैसे बाइनरी, ऑक्टल आदि
Computer Generationsकंप्यूटर की विभिन्न पीढ़ियां
Programming Languagesप्रोग्रामिंग भाषाओं का परिचय
Internet and Networkingइंटरनेट और नेटवर्किंग की बेसिक्स
Computer Fundamentalsकंप्यूटर के मूल सिद्धांत

प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्नउत्तर
कंप्यूटर में सबसे बड़ी मेमोरी यूनिट कौन सी है?Zettabyte (ZB)
कंप्यूटर की सबसे तेज़ मेमोरी कौन सी होती है?Register
स्टोरेज डिवाइस को उपयोग के लिए तैयार करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?Formatting
बड़े नक्शे और इंजीनियरिंग ड्रॉइंग्स प्रिंट करने के लिए कौन सा डिवाइस उपयोग होता है?Plotter
MS Word में हाइपरलिंक डालने के लिए कौन सा शॉर्टकट की उपयोग होता है?Ctrl + K
MS Word में कौन सा शॉर्टकट फॉर्मेटिंग के लिए नहीं है?Ctrl + S
MS Word के किस टैब में स्पेल चेक फीचर मिलता है?Review Tab
MS Excel में वर्कशीट्स का समूह क्या कहलाता है?Workbook
OCR स्कैनिंग के लिए कौन सा डिवाइस काम आता है?OCR Scanner
उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफिक्स और डिज़ाइन्स के लिए कौन सा आउटपुट डिवाइस इस्तेमाल होता है?Plotter
प्राथमिक मेमोरी को आमतौर पर कैसे वर्णित किया जाता है?Fast and Expensive (तेज़ और महंगी)
कौन सी मेमोरी प्रोग्राम्स के रन होते समय डेटा स्टोर करती है?RAM
Daisy Wheel किस प्रकार का डिवाइस है?Printer
कौन सी यूटिलिटी नॉन-रेस्पॉन्सिव प्रोग्राम को बंद करने के लिए उपयोग होती है?Task Manager
तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में कौन सी तकनीक इस्तेमाल हुई थी?Integrated Circuits (ICs)
ऑक्टल नंबर सिस्टम में कौन से अंक उपयोग होते हैं?0 से 7 तक के अंक
फिंगरप्रिंट और आइरिस स्कैनर किस प्रकार के डिवाइस हैं?Biometric Sensors
कंप्यूटर डेटा किस रूप में स्टोर करता है?Binary Form (0s and 1s)
टेम्पररी फाइल की एक्सटेंशन क्या होती है?.tmp
ऐसा कौन सा मैलवेयर है जो कंप्यूटर से कंप्यूटर अपने आप फैलता है?Worm
कंप्यूटर में आवाज़ इनपुट करने के लिए कौन सा डिवाइस उपयोग होता है?Microphone
पासवर्ड और OTP मिलाकर किस सुरक्षा प्रणाली का उदाहरण है?Two-Factor Authentication (2FA)
कौन सा ट्रांसलेटर पूरा सोर्स कोड एक बार में अनुवाद करता है?Compiler
इंटरनेट पर वेबसाइट एक्सेस करने वाले सॉफ्टवेयर को क्या कहते हैं?Web Browser
मैग्नेटिक डिस्क को डेटा स्टोर करने के लिए कैसे तैयार किया जाता है?Formatting
हंग एप्लिकेशन को बंद करने के लिए कौन सा टूल उपयोग होता है?Task Manager
निम्न में से कौन सा सिस्टम सॉफ्टवेयर नहीं है?MS Word
कंप्यूटर किस भाषा को सीधे समझता है?Machine Language
निम्न में से कौन सी प्रोग्रामिंग भाषा है?Python
CAPTCHA का मुख्य उद्देश्य क्या है?यह जांचना कि उपयोगकर्ता इंसान है या बॉट नहीं
प्राथमिक मेमोरी की एक मुख्य विशेषता क्या है?यह सेकेंडरी मेमोरी से तेज़ लेकिन महंगी होती है