RBI Assistant Mains Exam 2026: General Awareness सेक्शन का समग्र विश्लेषण

07 जून 2026 को आयोजित RBI Assistant Mains परीक्षा में General Awareness (GA) सेक्शन ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस भाग में ज्यादातर सवाल करंट अफेयर्स, बैंकिंग से जुड़ी जानकारी, आरबीआई संबंधित तथ्य, रिपोर्ट्स, नियुक्तियां और सरकारी योजनाओं पर आधारित थे। इसलिए इस सेक्शन को उम्मीदवारों के लिए स्कोरिंग माना गया।

अभ्यर्थियों के फीडबैक के अनुसार, इस परीक्षा के GA सेक्शन में पिछले 6-8 महीनों के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स पर खास जोर दिया गया। इसके अलावा RBI के नोटिफिकेशन, मौद्रिक नीति संबंधी अपडेट, बैंकिंग टर्म्स, अहम समितियां, रिपोर्ट्स, पुरस्कार तथा अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से भी प्रश्न पूछे गए। नीचे दिए गए मेमोरी-बेस्ड प्रश्नों से आगामी परीक्षार्थियों को इस सेक्शन की तैयारी में सहायता मिलेगी।

RBI Assistant Mains 2026 में पूछे गए GA प्रश्न

  1. GT टीम के कप्तान कौन हैं 2026 में?
  2. Balen Shah किस देश की राजधानी के मेयर हैं?
  3. Public Provident Fund (PPF) की परिपक्वता अवधि कितनी होती है?
  4. World Bank Group का मुख्यालय कहां स्थित है?
  5. Bharat Taxi किस उद्योग से संबंधित है?
  6. भारत की Nominal GDP के आधार पर विश्व में क्या स्थान है?
  7. PLI योजना में 'L' अक्षर का अर्थ क्या है?
  8. पेरिस किस देश की राजधानी है?
  9. Tribal Sports का प्रथम संस्करण किस राज्य में आयोजित हुआ था?
  10. SHG के ₹1 लाख आय मानदंड में आय कितने वर्षों तक देखी जाती है?
  11. 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
  12. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति कब बने?
  13. National Zoological Park कहां स्थित है?
  14. Tawang किस भारतीय राज्य में अवस्थित है?
  15. Champaner-Pavagadh Archaeological Park किस राज्य की प्रमुख विरासत है?
  16. 2024 के लोकसभा चुनावों में कुल कितनी सीटें थीं?
  17. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची में निम्नलिखित में से कौन-सा विषय शामिल नहीं है: बिजली, कृषि या शिक्षा?
  18. “Das Capital” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
  19. SWAYAM पोर्टल किस उद्देश्य के लिए लॉन्च किया गया?
  20. महिलाओं की ODI क्रिकेट में सबसे ऊंचा व्यक्तिगत स्कोर किसके नाम दर्ज है?
  21. National Stock Exchange (NSE) के वर्तमान Managing Director और CEO कौन हैं?
  22. NCSE किस क्षेत्र से संबंधित है?
  23. SEBI के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?
  24. भारत में पेंशन सेक्टर का नियंत्रण किसके पास है?
  25. "Connectivity to All Socio-Economic Zones" पहल किस राष्ट्रीय योजना से संबंधित है?
  26. GI टैग प्राप्त Pokkali Rice किस राज्य की खासियत है?
  27. किस भारतीय शहर को "Brass City" के नाम से जाना जाता है?
  28. 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कौन सी रही?
  29. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय शास्त्रीय भाषा नहीं है?

GA सेक्शन की कठिनाई स्तर

आगे की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण स्रोत

RBI Assistant Mains की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को विश्वसनीय करंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस के स्रोतों पर ध्यान देना चाहिए। इनमें शामिल हैं:

  • मासिक करंट अफेयर्स पीडीएफ
  • RBI के सर्कुलर अपडेट्स
  • RBI की मौद्रिक नीति के बयान
  • बैंकिंग अवेयरनेस कैप्सूल्स
  • आर्थिक सर्वेक्षण
  • यूनियन बजट के मुख्य अंश
  • सरकारी योजनाओं के नोट्स