UIIC Assistant वेतन संरचना 2026

United India Insurance Company Limited (UIIC) में Assistant पद के लिए वेतन काफी आकर्षक होता है। चयनित उम्मीदवारों को बेसिक वेतन के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के भत्ते और लाभ मिलते हैं, जो उनके कैरियर में स्थिरता और विकास के अवसर प्रदान करते हैं। प्रारंभिक बेसिक वेतन लगभग Rs. 22,405 है, जबकि अनुमानित मासिक इन-हैंड सैलरी लगभग Rs. 37,000 के आसपास होती है, जो बीमा क्षेत्र में एक सुरक्षित और स्थायी नौकरी का संकेत देती है।

UIIC Assistant भर्ती 2026: संक्षिप्त विवरण

संगठनUnited India Insurance Company Ltd.
पदAssistant
परीक्षा नामUIIC Assistant Recruitment 2026
रिक्तियांश्रीघ्र घोषित की जाएंगी
मासिक वेतनलगभग Rs. 37,000
पे स्केलRs. 22405-1305(1)-23710-1425(2)-26560-1605(5)-34585-1855(2)-38295-2260(3)-45075-2345(2)-49765-2500(5)-62265
अन्य लाभTA, DA, HRA आदि
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन

UIIC Assistant वेतनमान 2026

Assistant पद के लिए पे स्केल इस प्रकार है, जो बीमा क्षेत्र में काफी प्रतिस्पर्धात्मक है। मेट्रो शहरों में मासिक वेतन लगभग Rs. 37,000 के करीब होता है। इसका पूरा वेतनमान इस प्रकार है: Rs. 22405 से शुरू होकर विभिन्न चरणों में वृद्धि के साथ Rs. 62265 तक पहुंचता है।

UIIC Assistant के भत्ते और लाभ

बेसिक वेतन के अलावा, Assistant पद पर काम करने वालों को कई प्रकार के भत्ते भी दिए जाते हैं, जो मुख्य रूप से पोस्टिंग शहर के आधार पर भिन्न होते हैं। प्रमुख भत्ते निम्नलिखित हैं:

  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
  • सिटी कम्पेन्सेटरी अलाउंस
  • विशेष भत्ता
  • यात्रा भत्ता
  • मेडिकल भत्ता
  • मनोरंजन भत्ता
  • अखबार भत्ता
  • ट्रैवल अलाउंस
  • लीज अलाउंस

प्रोबेशन अवधि और सेवा नियम

नए चयनित कर्मचारियों के लिए कम से कम 6 महीने की प्रोबेशन अवधि होती है, जिसके दौरान उनका कार्य प्रदर्शन कंम्पनी द्वारा आंका जाता है। यदि प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं होता है तो प्रोबेशन अवधि बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम पाँच वर्षों तक आवंटित स्थान पर सेवा देना अनिवार्य होता है।

Assistant के कार्यक्षेत्र

Assistant पद पर नियुक्त कर्मचारियों की जिम्मेदारियां मुख्यतः प्रशासनिक सहायता प्रदान करना, सहयोगी कर्मचारियों के साथ समन्वय करना, क्लाइंट डेटाबेस तैयार एवं प्रबंधित करना, और बीमा पॉलिसी से संबंधित कार्य जैसे फॉर्म भरना, दस्तावेज़ों का रखरखाव, पॉलिसी जारी करना तथा ग्राहक के दावों में सहायता करना शामिल हैं।

Assistant के लिए कैरियर विकास के अवसर

UIIC में Assistant पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पदोन्नति के अच्छे अवसर मिलते हैं। पदोन्नति की श्रेणी इस प्रकार है:

  1. Assistant
  2. Assistant Manager
  3. Manager
  4. Deputy General Manager