SBI PO 2026 Online Application सूचना

State Bank of India (SBI) ने 1500 Probationary Officer (PO) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वे 18 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SBI के आधिकारिक करियर पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

SBI PO 2026 का सारांश

विवरणजानकारी
संस्था का नामState Bank of India (SBI)
पद नामProbationary Officer (PO)
परीक्षा का नामSBI PO 2026
कुल पद1500
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन शुरू होने की तारीख18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि8 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क₹750 (General/OBC/EWS)
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI PO 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. SBI के करियर पोर्टल पर जाएं और "Recruitment of Probationary Officers" लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. लॉगिन कर अपनी व्यक्तिगत, शैक्षिक तथा संपर्क जानकारी भरें।
  3. अपनी फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षरित घोषणा दस्तावेज अपलोड करें।
  4. डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. सभी विवरणों को ध्यान से जांच कर आवेदन सबमिट करें और आवेदन प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ का अंगूठा छाप
  • हस्तलिखित घोषणा (अंग्रेज़ी में)
  • स्नातक का मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र
  • मान्य फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज़ अपलोड करने के नियम

आवेदन से पहले फोटो, सिग्नेचर, अंगूठा छाप और हस्ताक्षरित घोषणा की स्कैन की हुई फाइलें निर्धारित मानकों के अनुसार तैयार रखें। आवेदन के दौरान लाइव फोटो भी अपलोड करना होगा।

हस्ताक्षरित घोषणा अंग्रेजी में सफेद कागज पर काले स्याही से निम्नलिखित लिखें:
“I ________ (Name of the candidate), ________ (Date of Birth) hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required. The signature, photograph and left-hand thumb impression is of mine.”

हस्ताक्षरित घोषणा के लिए विशेष निर्देश

विवरणमानक
भाषाकेवल अंग्रेजी
स्याही का रंगकाला स्याही
आयाम800 x 400 पिक्सेल
फ़ाइल आकार50 KB से 100 KB
फॉर्मेटJPG/JPEG

ध्यान दें: पूरी तरह कैपिटल अक्षरों में लिखी हुई घोषणा स्वीकार नहीं की जाएगी।

फोटो के लिए आवश्यकताएँ

विवरणमानक
फोटो प्रकारहाल की रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो
पृष्ठभूमिहल्का रंग, सफेद बेहतर
आयाम200 x 230 पिक्सेल
फ़ाइल आकार20 KB से 50 KB
फॉर्मेटJPG/JPEG

फोटो में सीधे कैमरे की ओर देखें, चेहरा स्पष्ट हो, छाया, धुंधली तस्वीर, चश्मा या टोपी से बचें। धार्मिक वस्त्र पहन सकते हैं बशर्ते चेहरा पूरी तरह दिखाई दे।

लाइव फोटो कैप्चर

वेबकैम या मोबाइल से QR कोड स्कैन करके फोटो अपलोड करें।

सिग्नेचर के लिए मानक

विवरणमानक
स्याही का रंगकाला स्याही
आयाम140 x 60 पिक्सेल
फ़ाइल आकार10 KB से 20 KB
फॉर्मेटJPG/JPEG

ध्यान दें: कैपिटल अक्षरों में हस्ताक्षर स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

बाएं हाथ के अंगूठे का निशान

विवरणमानक
स्याही का रंगकाला या नीला स्याही
आयाम240 x 240 पिक्सेल
फ़ाइल आकार20 KB से 50 KB
फॉर्मेटJPG/JPEG

अपलोड के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश

  • हर दस्तावेज सही फील्ड में अपलोड करना आवश्यक है।
  • फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान स्पष्ट एवं उचित होना चाहिए।
  • गलत या अस्पष्ट अपलोड से आवेदन निरस्त हो सकता है।
  • सभी दस्तावेज परीक्षा के समय प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमाणपत्रों से मेल खाने चाहिए।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अवश्य लें।

स्कैनिंग के लिए आवश्यकताएँ

  • स्कैनर रिज़ॉल्यूशन कम से कम 200 DPI होना चाहिए।
  • कलर मोड ट्रू कलर चुना जाना चाहिए।
  • फाइल फॉर्मेट JPG/JPEG होना अनिवार्य है।
  • अपलोड से पहले फाइल को निर्धारित माप के अनुसार क्रॉप और रीसाइज़ करें।

आवेदन से पहले ध्यान देने योग्य बातें

  • रजिस्ट्रेशन करते समय वैध ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • सभी दस्तावेज SBI के निर्धारित मानकों के अनुसार अपलोड करें।
  • आखिरी सबमिशन से पहले सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड सुरक्षित रखें।
  • समय रहते आवेदन करें ताकि तकनीकी दिक्कतें न आएं।