SBI Apprentice Program 2026 - पूरी जानकारी

State Bank of India (SBI) का Apprentice Program 2026 उम्मीदवारों को बैंकिंग के वास्तविक कामकाज की समझ विकसित करने का मौका देता है। इस प्रोग्राम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण मिलता है और साथ ही एक निश्चित मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाता है। इस आर्टिकल में हम SBI Apprentice के वेतन, कार्य जिम्मेदारियां, प्रशिक्षण अवधि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों पर विस्तार से चर्चा करेंगे, जो इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी हैं।

SBI Apprentice वेतन संरचना 2026

SBI Apprentice के रूप में चुने गए उम्मीदवार बैंक की दैनिक बैंकिंग गतिविधियों, ग्राहक सेवा और शाखा स्तर की जिम्मेदारियों को सीखेंगे। प्रशिक्षण की अवधि में उन्हें मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

पदमासिक स्टाइपेंड
SBI Apprentice₹15,000 प्रति माह

ध्यान दें कि इस मासिक स्टाइपेंड के अलावा उम्मीदवारों को कोई अन्य भत्ता या इंसेंटिव नहीं मिलेगा।

SBI Apprentice के फायदे और सीमाएँ

यह पद स्थायी या अनुबंधित नौकरी नहीं है। चयनित अभ्यर्थी बैंक के कर्मचारी नहीं माने जाएंगे, इसलिए उन्हें बैंक कर्मचारियों को मिलने वाले किसी भी प्रकार के भत्ते या सुविधाएं प्राप्त नहीं होंगी।

SBI Apprentice का कार्यक्षेत्र 2026

यह प्रशिक्षण आधारित कार्यक्रम है, न कि स्थायी या अनुबंध सेवा। उम्मीदवार प्रशासनिक कार्यों में संलग्न रहेंगे ताकि वे बैंकिंग सिस्टम को अच्छी तरह समझ सकें। प्रशिक्षण काल में ग्राहक सेवा और आफ्टर-सेल सहायता मुख्य कार्य होंगे। अभ्यर्थियों को अपने पर्यवेक्षक द्वारा दिए गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करना होगा।

SBI Apprentice प्रशिक्षण अवधि 2026

चयनित उम्मीदवार बैंक में एक वर्ष तक प्रशिक्षु के रूप में कार्य करेंगे। इस अवधि के बाद बैंक पर स्थायी नौकरी देने का कोई बाध्यता नहीं होगी। स्थायी नौकरी के लिए उम्मीदवार का प्रदर्शन निर्णायक होगा।

SBI Apprentice का Junior Associate भर्ती में महत्व

जो उम्मीदवार SBI Apprenticeship Program सफलतापूर्वक पूरा करते हैं, उन्हें भविष्य में SBI Junior Associate (Clerk) की भर्ती में कुछ प्राथमिकता मिल सकती है। यह प्राथमिकता बैंक की भर्ती नीति के अनुसार ही लागू होगी।

प्रमुख बिंदु:

  • Apprentices को Junior Associate भर्ती में प्राथमिकता मिल सकती है, जो बैंक की नई भर्ती नीति पर निर्भर करेगा।
  • पूरा प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षण के दौरान अच्छा व्यवहार और प्रदर्शन आवश्यक है।
  • Skill Evaluation Test (Trade Test) में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
  • चयनित उम्मीदवारों को SBI और NSDC/BFSI-SSC द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
  • प्रशिक्षण समाप्ति स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं है।