RBI Grade B Exam 2026: Comprehensive Preparation Guide

RBI Grade B परीक्षा 2026 के लिए एक स्मार्ट और अनुशासित तैयारी योजना बनाना आवश्यक है क्योंकि यह परीक्षा केवल aptitude तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आर्थिक जागरूकता, वित्तीय ज्ञान, descriptive writing skills और विश्लेषणात्मक क्षमता को भी परखा जाता है। इस भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण होते हैं: Phase 1, Phase 2 और Interview। इसलिए उम्मीदवारों को current affairs, Economic & Social Issues (ESI), Finance & Management (FM), English writing skills, mock tests और revision पर एक साथ ध्यान देना आवश्यक होगा।

RBI Grade B Exam Structure 2026

इस परीक्षा में दो मुख्य चरण होते हैं। Phase I में आपकी speed और accuracy Quantitative Aptitude, Reasoning, English Language और General Awareness में जांची जाती है। Phase II में Economic and Social Issues, Finance and Management के साथ-साथ English Writing Skills की गहराई से परीक्षा होती है।

Phase I: Preliminary Examination

यह चरण objective प्रकार का होता है और Phase II के लिए screening का काम करता है। इसमें General Awareness, Quantitative Aptitude, Reasoning, और English Language के सेक्शन शामिल हैं। हर सेक्शन के लिए निर्धारित समय होता है, इसलिए समय प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण है। Phase I में प्राप्त अंक केवल Phase II के लिए shortlisting में काम आते हैं। इस चरण में तेजी और सटीकता से प्रश्न हल करना जरूरी है।

Phase II: Main Examination

यह चरण आपके गहरे ज्ञान और analytical skills को परखता है। इसमें objective और descriptive दोनों तरह के प्रश्न होते हैं। पेपर में Economic & Social Issues (ESI), Finance & Management (FM), तथा English (Writing Skills) शामिल हैं। ESI और FM दोनों में objective और descriptive प्रश्न आते हैं जबकि English पेपर पूरी तरह descriptive होता है। अच्छे अंक पाने के लिए conceptual clarity, current awareness और उत्तरों की संरचना पर ध्यान देना जरूरी है। Phase II के अंक final चयन में शामिल होते हैं।

Phase III: Interview

यह अंतिम चरण उम्मीदवार की personality, संचार कौशल और ऑफिसर के पद के लिए उपयुक्तता को परखता है। इसमें subject knowledge, confidence और आर्थिक- वित्तीय विषयों की समझ के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इंटरव्यू final merit list बनाने में अहम भूमिका निभाता है। Phase II और Interview दोनों में संतुलित प्रदर्शन होना आवश्यक है।

RBI Grade B Section-wise Preparation Plan 2026

Quantitative Aptitude

Quantitative Aptitude Phase I का एक महत्वपूर्ण और scoring सेक्शन है, जिसमें कुल 30 अंक होते हैं। इस सेक्शन में मजबूत पकड़ आपको अन्य विषयों में भी सहायता देती है। यदि arithmetic कठिन लगे तो Data Interpretation (DI) और number series पर फोकस करें, जो prelims में अच्छे अंक दिला सकते हैं। रोजाना quizzes करने से आपकी speed और दक्षता बढ़ती है। sectional और full-length mock tests से अपनी प्रगति का आकलन करें। गणना तेज करने के लिए 30 तक के tables, square roots और cube roots याद करना फायदेमंद होता है।

Reasoning

Reasoning Phase I का सबसे बड़ा सेक्शन है, जिसका वजन 60 अंक है। यह आपकी logical thinking, analytical क्षमता और problem-solving speed को मापता है। Syllogism, coded inequalities, direction and distance, और data sufficiency जैसे टॉपिक्स पर नियमित अभ्यास आवश्यक है। mock tests में पहले syllogism, inequality और direction & distance के प्रश्न हल करें ताकि confidence बढ़े, इसके बाद puzzles पर जाएं। रोजाना quizzes से reasoning skills मजबूत होती हैं।

English Language

English सेक्शन comprehension, vocabulary और grammar को परखता है। रोजाना newspapers और articles पढ़ने की आदत से reading speed और समझ दोनों बेहतर होती हैं। कम से कम एक घंटा रोज newspaper पढ़ना लाभकारी होता है। mock tests के साथ detailed explanations के अभ्यास से आपकी तैयारी और मजबूत होगी।

General Awareness

General Awareness RBI Grade B का एक high-scoring सेक्शन है, जो कुल अंकों का लगभग 40% हिस्सा होता है। इसमें Banking & Financial Awareness, monetary policies, economic developments, government schemes और current affairs शामिल होते हैं। कम से कम 6 महीने के current affairs पर ध्यान केंद्रित करें। Budget analysis, growth forecast, World Bank और IMF के fund allocations, committees और उनके प्रमुखों की जानकारी जरूरी है। सामग्री एकत्रित करते समय 1-2 विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें और रोजाना समाचार पत्र पढ़ें। मासिक current affairs capsules और one-liner रिवीजन से तैयारी को मजबूत बनाएं।

Economic and Social Issues

यह सेक्शन Phase II में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं की समझ को परखता है। macroeconomics, microeconomics, public finance, international economics और सामाजिक मुद्दों जैसे गरीबी, असमानता और सतत विकास के मुख्य concepts पर ध्यान दें। प्रभावी रिवीजन के लिए नोट्स, diagrams और mind maps बनाएं। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से exam pattern समझ में आता है और समय प्रबंधन बेहतर होता है।

General Finance and Management

इस सेक्शन में finance, management, accounting और corporate governance के मूल सिद्धांत शामिल हैं। पिछले वर्षों के प्रश्नों का विश्लेषण करें, खासकर financial markets, banking systems, financial management, risk management, HR management, organizational behavior और strategic management पर। RBI, SEBI और अन्य regulatory bodies की भूमिका को समझना आवश्यक है। numerical problems और case studies हल करके अपनी समझ को मजबूत करें। mock tests के जरिए speed और accuracy बढाएं।

English (Writing Skills)

यह सेक्शन आपकी writing skills, grammar, vocabulary और comprehension को परखता है। essay writing के विभिन्न प्रकार जैसे descriptive, argumentative और persuasive essays का अभ्यास करें। formal और informal letter writing, precis writing और report writing में भी दक्षता हासिल करें।