RBI Grade B Mains Exam 2026 की तारीखें घोषित

Reserve Bank of India (RBI) ने Grade B Mains Exam 2026 के लिए तारीखें जारी कर दी हैं। General (DR) स्ट्रीम का Phase 2 परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, जबकि Department of Economic and Policy Research (DEPR) और Department of Statistics and Information Management (DSIM) के Phase 2 परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

विशेषताविवरण
परीक्षा का नामRBI Grade B Exam 2026
आयोजक संस्थाReserve Bank of India (RBI)
वर्तमान चरणPhase 2 (Mains)
कुल रिक्तियां60
Phase 2 के लिए क्वालीफाई किए उम्मीदवार635
परीक्षा की तारीखें25 & 26 जुलाई 2026
परीक्षा का माध्यमOnline
कुल अंक (Phase 2)300 अंक
पेपर की संख्या3 (ESI, English Writing Skills, Finance & Management)
प्रश्नों का प्रकारObjective + Descriptive (English paper पूरी तरह descriptive)
एडमिट कार्ड की स्थितिजारी होना बाकी है, 10-15 दिन पहले जारी होने की संभावना
चयन प्रक्रियाPhase 1 → Phase 2 → Interview (Interview के लिए 75 अंक)

RBI Grade B Phase 2 परीक्षा पैटर्न 2026

Phase 2 परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है और इसमें तीन पेपर शामिल हैं। English का पेपर पूरी तरह से descriptive होता है, जबकि Economic & Social Issues (ESI) और Finance & Management (FM) दोनों में objective और descriptive दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं।

पेपरअधिकतम अंकसमयप्रश्न स्वरूप
Economic & Social Issues (ESI)1002 घंटे (120 मिनट)30 MCQs (50 अंक), 6 प्रश्नों में से 4 हल करने होते हैं (दो 15 अंक के और दो 10 अंक के)
English (Writing Skills)10090 मिनटपूरी तरह से descriptive (essay, precis, reading comprehension)
Finance & Management (FM)1002 घंटे (120 मिनट)30 MCQs (50 अंक), 6 प्रश्नों में से 4 हल करने होते हैं (दो 15 अंक के और दो 10 अंक के)

परीक्षा के शिफ्ट टाइम अभी जारी नहीं

RBI Grade B Phase 2 परीक्षा के शिफ्ट टाइमिंग अभी घोषित नहीं किए गए हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा के रिपोर्टिंग टाइम, गेट बंद होने का समय और परीक्षा का समय दिया जाएगा।

RBI Grade B Mains 2026 के लिए तैयारी कैसे करें?

Phase 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को Phase 2 में conceptual, analytical और descriptive प्रश्नों का सामना करना होगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड से पता चलता है कि Economic & Social Issues (ESI) पेपर अब ज्यादा application आधारित हो गया है। Static knowledge के साथ-साथ current economic updates और जवाब लिखने की कला पर ध्यान देना जरूरी है।

  • Economic & Social Issues (ESI): अधिकतर analytical और current affairs, आर्थिक रिपोर्ट्स तथा सरकारी नीतियों पर आधारित प्रश्न होते हैं।
  • Finance & Management (FM): सामान्य रूप से moderate स्तर पर रहता है, लेकिन कठिनाई हर साल बदल सकती है।
  • English (Descriptive): जो छात्र essay, precis और comprehension का नियमित अभ्यास करते हैं, उनके लिए यह पेपर scoring होता है।

RBI अब factual memorization से ज्यादा concept के practical प्रयोग को परखता है।

पिछले 5 वर्षों में RBI Grade B Phase 2 की कठिनाई स्तर

पेपर20252024202320222021
Economic & Social Issuesकठिनकठिनमध्यममध्यममध्यम
English (Descriptive)मध्यममध्यमआसानमध्यम से कठिनमध्यम से कठिन
Finance & Managementमध्यमकठिनमध्यममध्यममध्यम
कुल मिलाकरमध्यम से कठिनकठिनमध्यममध्यममध्यम

उम्मीदवारों को current affairs, descriptive writing और mock tests पर विशेष फोकस करना चाहिए।

RBI Grade B Mains Admit Card 2026 के बारे में जानकारियां

अभी तक Admit Card जारी नहीं हुआ है, लेकिन यह परीक्षा से लगभग 10-15 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपने Registration Number/Roll Number और Password/Date of Birth के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • Registration Number
  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट टाइमिंग
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण परीक्षा के निर्देश

RBI Grade B चयन प्रक्रिया 2026

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है:

  1. Phase 1 (Prelims): क्वालिफाइंग प्रकृति की परीक्षा जो पहले ही सम्पन्न हो चुकी है।
  2. Phase 2 (Mains): 25 और 26 जुलाई 2026 को होगी, कुल 300 अंक की परीक्षा।
  3. Interview: Mains के परिणाम के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसका कुल 75 अंक होंगे।