RBI Grade B 2026 Handwritten Declaration के बारे में पूरी जानकारी

RBI Grade B 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और इस दौरान उम्मीदवारों को कई अहम दस्तावेज तैयार रखने होते हैं। इनमें से सबसे ज़रूरी दस्तावेजों में से एक है RBI Grade B Handwritten Declaration 2026। इस घोषणा पत्र को आवेदन के समय ऑनलाइन अपलोड करना अनिवार्य होता है।

RBI Grade B Handwritten Declaration 2026 क्या होता है?

यह एक तरह का सेल्फ-डिक्लेरेशन होता है, जिसमें उम्मीदवार यह पुष्टि करता है कि आवेदन फॉर्म में डाली गई सभी जानकारियां सही और वास्तविक हैं। आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, यह घोषणा पत्र उम्मीदवार को खुद अपनी ही हस्तलिखित लिखनी होती है। इसे केवल अंग्रेजी भाषा में लिखा जाना चाहिए और सफेद कागज पर काले स्याही से तैयार किया जाना जरूरी है। यदि यह किसी और द्वारा लिखा गया हो या किसी दूसरे भाषा में हो, तो उम्मीदवार का आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

RBI Grade B Handwritten Declaration 2026 का निर्धारित फॉर्मेट

आवेदकों को आवेदन करते समय दिए गए फॉर्मेट का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य है ताकि घोषणा पत्र में कोई त्रुटि न हो। फॉर्मेट में किसी भी प्रकार का बदलाव या गलत वाक्यांश होने पर आवेदन अस्वीकृत हो सकता है। निर्दिष्ट फॉर्मेट इस प्रकार है:

I, _______ (Candidate's Name), hereby declare that all the information provided by me in the application form is accurate, true, and valid. I will produce the necessary supporting documents whenever asked.

हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करते समय ध्यान देने योग्य बातें

  • घोषणा पत्र आवेदक की अपनी स्पष्ट और पहचानने योग्य हस्तलिपि में लिखा होना चाहिए।
  • यह केवल अंग्रेजी भाषा में होना चाहिए।
  • घोषणा सफेद कागज पर काले स्याही से होनी चाहिए।
  • घोषणा की स्कैन की हुई छवि को निर्धारित फॉर्मेट और साइज में अपलोड करना अनिवार्य है।
  • यदि फॉर्मेट में कोई गलती या अनियमितता पाए जाती है, तो आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • दृष्टिबाधित उम्मीदवार टाइप किया हुआ घोषणा पत्र अपलोड कर सकते हैं, साथ ही अंगूठा छाप भी दे सकते हैं।