RBI Grade B Admit Card 2026 जारी

RBI Grade B Phase 1 Admit Card 2026 अब डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार General Cadre के पद के लिए आवेदन किए हैं, वे अपना हॉल टिकट जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें क्योंकि परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोजकReserve Bank of India (RBI)
पद का नामOfficers (General / DEPR / DSIM)
परीक्षा नामRBI Grade B Exam 2026
रिक्तियां60
Advt. No.RBISB/BA/01/2026-27
Admit Card जारी तिथि5 जून 2026
Phase 1 परीक्षा तिथि13 जून 2026 (General Post के लिए)
चयन प्रक्रियाPhase I, Phase II और Interview
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rbi.org.in/

RBI Grade B Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका

सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और "Opportunities @ RBI" सेक्शन में RBI Grade B Phase 1 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। फिर नीचे दिए गए विवरण भरें:

  • Registration Number या Roll Number
  • Password या Date of Birth

इसके बाद Submit/Login बटन दबाएं और अपना Admit Card डाउनलोड करें। डाउनलोड करने के बाद कम से कम दो प्रिंटआउट्स निकालकर सुरक्षित रखें।

डाउनलोड के लिए जरूरी जानकारियां

  • Registration Number या Roll Number
  • Password
  • Date of Birth (यदि लागू हो)
  • Login पेज पर दिखने वाला Captcha Code

Admit Card में मिलने वाली जानकारी

  • उम्मीदवार का नाम
  • Roll Number
  • Registration Number
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • उम्मीदवार की फोटो
  • उम्मीदवार का हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

अगर Admit Card में नाम, फोटो या श्रेणी जैसी कोई गलती हो, तो तुरंत RBI Recruitment Help Desk से संपर्क करें।
फोन: 022-22820427
ईमेल: careers@rbi.org.in / crpc@rbi.org.in

Phase I परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनका कुल अंक 200 हैं। परीक्षा की कुल अवधि 120 मिनट होगी। विषयवार प्रश्न और अंक इस प्रकार हैं:

विषयप्रश्नों की संख्याअंक
General Awareness8080
Reasoning Ability6060
Quantitative Aptitude3030
English Language3030

परीक्षा दिवस की टाइमलाइन

इवेंटसमय
गेट क्लोजिंगपरीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनपरीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले
परीक्षा शुरूAdmit Card में दिए गए शिफ्ट के अनुसार
परीक्षा समाप्तिपरीक्षा शुरू होने के 120 मिनट बाद

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज़

  • प्रिंटेड Admit Card (कम से कम 2 कॉपी)
  • वैध फोटो पहचान पत्र (Original + Photocopy): Aadhaar Card, PAN Card, Passport या Driving Licence
  • दो हाल की पासपोर्ट साइज फोटो, जो आवेदन में अपलोड की गई हैं
  • नीली या काली Ballpoint Pen (रफ वर्क और सिग्नेचर के लिए)

महत्वपूर्ण निर्देश - RBI Grade B Phase 1 Exam 2026

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 30 से 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न लाएं।
  • Admit Card और परीक्षकों के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
  • परीक्षा के बाद भी Admit Card संभाल कर रखें क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ेगी।