मिश्रण और एलिगेशन: बैंक परीक्षाओं के लिए आवश्यक विषय

मिश्रण और एलिगेशन क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो खासकर बैंकिंग और इंश्योरेंस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में अहम भूमिका निभाता है। इन विषयों में अब सवाल अधिकतर एप्लीकेशन आधारित होते हैं, जिन्हें तेज़ी से और सही ढंग से हल करने के लिए अनुपात, प्रतिशत, औसत और तार्किक गणना की मजबूत समझ जरूरी है।

यह टॉपिक कॉन्सेप्ट पर आधारित होता है, इसलिए लगातार अभ्यास से इसे आसानी से महारत हासिल की जा सकती है। नए परीक्षा पैटर्न में तेज कैलकुलेशन और एप्लीकेशन फोकस्ड प्रश्नों की मांग होती है, जो इस विषय की तैयारी से क्वांटिटेटिव सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन और आत्मविश्वास प्रदान करता है।

प्रश्न और उनके विकल्प

  1. एक व्यापारी दो तरह की दालें जिनकी कीमतें Rs. 15 प्रति किग्रा और Rs. 20 प्रति किग्रा हैं, उन्हें किस अनुपात में मिलाए ताकि मिश्रण की कीमत Rs. 16.50 प्रति किग्रा हो?
    a) 3:7
    b) 5:7
    c) 7:3
    d) 7:5
    उत्तर: d) 7:5
  2. एक बर्तन में 3 भाग पानी और 5 भाग सिरप है। कितना मिश्रण निकाल कर उसमें सिर्फ पानी मिलाया जाए ताकि नया मिश्रण आधा पानी और आधा सिरप बने?
    a) 1/3
    b) 1/4
    c) 1/5
    d) 1/7
    उत्तर: b) 1/4
  3. एक कंटेनर से 8 लीटर शराब निकाली जाती है और फिर पानी से भरा जाता है। यह प्रक्रिया 3 बार दोहराई जाती है। अंत में शराब और पानी का अनुपात 16:65 हो जाता है। शुरू में कंटेनर में कितनी शराब थी?
    a) 18 लीटर
    b) 24 लीटर
    c) 32 लीटर
    d) 42 लीटर
    उत्तर: c) 32 लीटर
  4. एक व्यापारी के पास 1000 किग्रा चीनी है, जिसमे एक हिस्सा 8% लाभ पर और बाकी हिस्सा 18% लाभ पर बेचा जाता है। कुल लाभ 14% है। 18% लाभ पर कितनी चीनी बेची गई?
    a) 400 किग्रा
    b) 600 किग्रा
    c) 560 किग्रा
    d) 640 किग्रा
    उत्तर: b) 600 किग्रा
  5. एक कंटेनर में 40 लीटर दूध है। 4 लीटर दूध निकालकर पानी से भर दिया जाता है। यह प्रक्रिया दो बार और दोहराई जाती है। अब कंटेनर में कितनी दूध बची है?
    a) 29.16 लीटर
    b) 28 लीटर
    c) 28.2 लीटर
    d) 26 लीटर
    उत्तर: a) 29.16 लीटर
  6. दूध बेचने वाले के पास दो कैन हैं। पहले में 25% पानी है, बाकी दूध; दूसरे में 50% पानी है। 12 लीटर मिश्रण बनाने के लिए दोनों कैनों से कितना दूध लेना चाहिए ताकि पानी और दूध का अनुपात 3:5 हो?
    a) 5 लीटर, 7 लीटर
    b) 4 लीटर, 8 लीटर
    c) 6 लीटर, 6 लीटर
    d) 7 लीटर, 4 लीटर
    उत्तर: c) 6 लीटर, 6 लीटर
  7. Rs. 24 प्रति लीटर वाले फल के रस में पानी किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि मिश्रण Rs. 20 प्रति लीटर का हो?
    a) 1:4
    b) 1:5
    c) 1:6
    d) 2:5
    उत्तर: b) 1:5
  8. एक दुकानदार के पास 50 किग्रा चावल है। कुछ भाग 10% लाभ पर और बाकी 5% नुकसान पर बेचा जाता है। कुल लाभ 7% है। 10% लाभ पर कितनी मात्रा बेची गई?
    a) 40 किग्रा
    b) 15 किग्रा
    c) 35 किग्रा
    d) 20 किग्रा
    उत्तर: c) 35 किग्रा
  9. Rs. 126/kg और Rs. 135/kg वाले दो प्रकार की चाय को तीसरे प्रकार की चाय के साथ 1:1:2 अनुपात में मिलाया जाता है। मिश्रण Rs. 153/kg का होता है। तीसरे चाय की कीमत क्या होगी?
    a) Rs. 165.5
    b) Rs. 170.5
    c) Rs. 175.5
    d) Rs. 180.5
    उत्तर: c) Rs. 175.5
  10. तीन प्रकार की धातुओं की कीमत Rs. 60/kg, Rs. 75/kg और Rs. 100/kg है। इन्हें किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि मिश्रण Rs. 96/kg में 20% लाभ दे?
    a) 4:2:1
    b) 2:1:2
    c) 5:4:1
    d) 1:4:2
    उत्तर: a) 4:2:1
  11. Rs. 6.4/kg वाले चावल को Rs. 4.8/kg वाले 10 किग्रा चावल के साथ कितने किग्रा मिलाना चाहिए ताकि 20% लाभ पर मिश्रण का दाम Rs. 1.12 प्रति किग्रा अधिक हो?
    a) 12 किग्रा
    b) 15 किग्रा
    c) 10 किग्रा
    d) 11 किग्रा
    उत्तर: a) 12 किग्रा
  12. Rs. 1.27, Rs. 1.29 और Rs. 1.32 प्रति किग्रा तीन प्रकार के चावल को Rs. 1.30 प्रति किग्रा के हिसाब से किस अनुपात में मिलाना चाहिए?
    a) 1:5
    b) 2:6
    c) 3:5
    d) 4:5
    उत्तर: c) 3:5
  13. Rs. 95, Rs. 60, Rs. 90 और Rs. 50 प्रति किग्रा के चार प्रकार के चावल को किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि मिश्रण Rs. 80 प्रति किग्रा हो?
    a) 4:4:5:1
    b) 7:4:2:3
    c) 3:9:5:8
    d) 4:6:5:7
    उत्तर: d) 4:6:5:7
  14. दो बर्तनों A और B में दूध और पानी के अनुपात क्रमशः 4:3 और 2:3 हैं। इन्हें किस अनुपात में मिलाना चाहिए ताकि नया मिश्रण आधा दूध और आधा पानी हो?
    a) 7:5
    b) 6:5
    c) 5:6
    d) 4:3
    उत्तर: a) 7:5
  15. दूध वाले की मिश्रण को Rs. 9 प्रति लीटर बेचने पर 20% लाभ होता है। शुद्ध दूध की कीमत Rs. 10 प्रति लीटर है। दूध और पानी का अनुपात कितना होगा?
    a) 3:1
    b) 4:1
    c) 3:2
    d) 4:3
    उत्तर: b) 4:1
  16. दो प्रकार के स्टेनलेस स्टील में क्रोमियम और स्टील का अनुपात क्रमशः 2:11 और 5:21 है। इन्हें किस अनुपात में मिलाकर मिश्रण में क्रोमियम और स्टील का अनुपात 7:32 बनाया जाए?
    a) 2:3
    b) 3:4
    c) 1:2
    d) 1:3
    उत्तर: b) 3:4
  17. दो कंटेनरों में तरल A और B का अनुपात क्रमशः 5:1 और 1:3 है। इन्हें किस अनुपात में मिलाकर मिश्रण में A और B का अनुपात 1:1 हो?
    a) 2:3
    b) 4:3
    c) 3:2
    d) 3:4
    उत्तर: b) 4:3
  18. दो कंटेनरों में पहले में 500 ml अल्कोहल और दूसरे में 500 ml पानी है। पहले कंटेनर से 3 कप अल्कोहल निकालकर दूसरे में मिलाया जाता है, फिर दूसरे कंटेनर से 3 कप मिश्रण निकालकर पहले में मिलाया जाता है। पहले कंटेनर में पानी का अनुपात A और दूसरे में अल्कोहल का अनुपात B है।
    a) A > B
    b) A < B
    c) A = B
    d) कोई नहीं
    उत्तर: c) A = B
  19. दो प्रकार की दालें Rs. 15 और Rs. 20 प्रति किग्रा की हैं। इन्हें 2:3 अनुपात में मिलाने पर मिश्रण की कीमत क्या होगी?
    a) Rs. 22 प्रति किग्रा
    b) Rs. 30 प्रति किग्रा
    c) Rs. 10 प्रति किग्रा
    d) Rs. 18 प्रति किग्रा
    उत्तर: d) Rs. 18 प्रति किग्रा
  20. एक व्यापारी के पास 1000 किग्रा चीनी है। इसका एक हिस्सा 8% लाभ पर और बाकी 18% लाभ पर बिकता है। कुल लाभ 14% है। 18% लाभ पर कितनी चीनी बेची गई?
    a) 250 किग्रा
    b) 600 किग्रा
    c) 620 किग्रा
    d) 400 किग्रा
    उत्तर: b) 600 किग्रा

मिश्रण और एलिगेशन के सवाल जल्दी कैसे हल करें?

  • सबसे पहले अनुपात, औसत और प्रतिशत के बेसिक सिद्धांतों को अच्छी तरह समझें।
  • अधिकतर सवाल फॉर्मूला आधारित होते हैं, इसलिए एलिगेशन मेथड का उपयोग कर लंबी गणनाओं से बचें।
  • एलिगेशन फॉर्मूला और अनुपात के कॉन्सेप्ट को पूरी तरह सीख लें।
  • लाभ-हानि, प्रतिस्थापन और तरल मिश्रण संबंधी प्रश्नों का अभ्यास करें।
  • शॉर्टकट और अनुमान लगाने की तकनीकें अपनाएं ताकि समय की बचत हो सके।
  • प्रतिशत और औसत की कैलकुलेशन स्पीड पर ध्यान दें।
  • परीक्षा में पहले आसान और सीधे फॉर्मूला वाले प्रश्नों को हल करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट से सामान्य सवालों को रिवाइज करें।
  • स्पीड और शुद्धता बढ़ाने के लिए टाइमर आधारित क्विज़ का नियमित अभ्यास करें।

बैंकिंग, इंश्योरेंस, RBI Grade B जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को रोजाना मिश्रण और एलिगेशन के प्रश्न हल करने चाहिए ताकि क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन मजबूत हो और अच्छे अंक हासिल हो सकें।