JAIIB PPB Exam 2026 का विस्तृत विश्लेषण

9 मई 2026 को आयोजित JAIIB PPB परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव और मेमोरी बेस्ड प्रश्न साझा किए, जिससे पता चला कि परीक्षा का स्तर मध्यम था। पेपर में कॉन्सेप्चुअल, प्रैक्टिकल बैंकिंग और मॉड्यूल आधारित प्रश्नों का संतुलित मिश्रण था।

परीक्षा स्तर और पैटर्न

सभी शिफ्ट्स में परीक्षा का कठिनाई स्तर सामान्यतः मध्यम ही रहा। पेपर में कॉन्सेप्ट की गहरी समझ के साथ-साथ उससे जुड़ी व्यावहारिक एप्लीकेशन को भी परखा गया। इससे बैंकिंग के बेसिक सिद्धांतों के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज का भी आकलन हुआ।

श्रेणीविवरण
कठिनाई स्तरमध्यम
प्रश्न पैटर्नकॉन्सेप्चुअल, केस स्टडी, न्यूमेरिकल प्रश्न
समय प्रबंधनमध्यम, कुछ प्रश्न जटिल और लंबे

शिफ्ट 1 का विश्लेषण

पहली शिफ्ट के प्रश्न बैंकिंग नियमावली, ग्राहक प्रबंधन, प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग और वित्तीय समावेशन से संबंधित थे। इस शिफ्ट में कई केस स्टडी आधारित प्रश्न भी शामिल थे।

प्रमुख विषयप्रश्न के उदाहरण
चेकसेक्शन 6, NI Act 1881
डिमांड ड्राफ्ट (DD), फिक्स्ड डिपॉजिट रसीद (FDR)इंडेम्निटी बॉन्ड
APIO का फुल फॉर्मRBI Act से संबंधित
नेटवर्क टोपोलॉजीMesh Topology - LAN
प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग (PSL) रेटLAN के फायदे
एसेट प्रोविजनिंग और बेसल नॉर्म्समाइनर बैंक अकाउंट
टैंडन कमीशन, मेंडेटइंडेम्निटी की विशेषताएँ
लीन, प्लेज (Indian Contract Act)ड्रॉइंग पावर, SARFAESI Act
डेब्टर और क्रेडिटरSWIFT का फुल फॉर्म
चार्ज - प्लेज, हाइपोथिकेशन, मॉर्टगेज, असाइनमेंटप्राकृतिक आपदा में बैंकर की जिम्मेदारी
हाउसिंग LTV, TREDS - MSMEs, KCC सबवेंशनFEMA, DSCR
SWIFT कोड (11 डिजिट), KCC लिमिटDLTC, SHG सदस्य
ड्रॉइंग पावर, NEFT/RTGS कोड, PIO in BankNPA पर न्यूमेरिकल प्रश्न
GO - Order Nisi, Payment & Collecting Bank सेक्शनमध्यम उद्यम प्रावधान, CC लिमिट न्यूमेरिकल

शिफ्ट 2 का विश्लेषण

दूसरी शिफ्ट में भी मध्यम स्तर के प्रश्न थे। इसमें प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग, ग्राहक सेवा, बैंकिंग नियमावली, डिजिटल बैंकिंग, वित्तीय समावेशन और जोखिम प्रबंधन से जुड़े विषयों को कवर किया गया।

प्रमुख विषयप्रश्न के उदाहरण
1 वर्ष से कम NPA प्रावधानडिमांड ड्राफ्ट केस स्टडी
Account Aggregatorबिल ऑफ एक्सचेंज केस स्टडी
Hub & Router में अंतरSHG का Revolving Fund
एथिक्स के 2-3 प्रश्नजॉइंट ऑपरेशन ऑफ अकाउंट केस स्टडी
NBFC लेंडिंग, NPA प्रावधानवर्किंग कैपिटल आवश्यकताएँ
लॉकर केस स्टडी, स्टॉक पर चार्ज (प्लेज/हाइपोथिकेशन)ग्रीन क्लॉज - LC
बैंक फाइनेंस / मार्जिन, PSL - ANBC - Sub Sectorइंडेम्निटी - u/s 124 Indian Contract Act, 1872
RTI, कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्टFCNR: NRI - TD - ओवरसीज CC लिमिट
शुरूआती बैंकिंग परिभाषा केस स्टडीKCC

शिफ्ट 3 का विश्लेषण

तीसरी शिफ्ट के प्रश्नों में प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग लिमिट, मॉर्गेज, ग्रॉस एडवांस, नेट NPA, RRBs से संबंधित एमएसई लिमिट और अन्य विषय शामिल थे। इसके अलावा कंप्यूटर इंडेम्निटी, एथिक्स, न्यूनतम आयु, रॉ मटेरियल, फसल बीमा, फिशिंग, ड्रिप इरिगेशन, प्लेज, पार्टनरशिप, डिफॉल्ट, चार्ज कार्ड, SNRR अकाउंट और MSMEs की बातें भी पूछी गईं।

विषयविवरण
प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग लिमिटमॉर्गेज, ग्रॉस एडवांस, नेट NPA
RRBs - MSE लिमिटED Satyam Computer इंडेम्निटी
एथिक्स, न्यूनतम आयुरॉ मटेरियल
PMFBY: रबी फसलों में बीमा प्रीमियमFEMA Act, HUF
शॉर्ट क्रॉप इंश्योरेंस, फिशिंग, ड्रिप इरिगेशनप्लेज, इनलैंड बिल, पार्टनरशिप - मेंडेट लेटर
DLTC SHG डिफॉल्टसब स्टैंडर्ड एसेट्स
चार्ज कार्ड, SNRR अकाउंट: 7 सालNRO अकाउंट, SWIFT, नेगेटिव लीन
MSMEs, नेट वर्किंग कैपिटलPSL: कमजोर वर्ग, चार्ज