IBPS SO Marketing Officer Syllabus 2026

IBPS SO Marketing Officer Syllabus 2026 में उन अहम विषयों को शामिल किया गया है जिनकी तैयारी उम्मीदवारों को Preliminary और Main दोनों चरणों के लिए करनी होती है। प्रारंभिक परीक्षा में aptitude और language skills पर विशेष ध्यान रहता है, जबकि मुख्य परीक्षा में पूरी तरह से Marketing से जुड़े Professional Knowledge पर फोकस किया जाता है। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को सही तरीके से समझना जरूरी है ताकि उम्मीदवार अपनी तैयारी के लिए उपयुक्त रणनीति बना सकें और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें।

IBPS SO Marketing Officer परीक्षा पैटर्न 2026

IBPS SO Marketing Officer की परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है:

  • Preliminary Exam: इसमें तीन सेक्शन होते हैं - English Language, Reasoning Ability, और Quantitative Aptitude, हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित होती है।
  • Main Exam: मुख्य परीक्षा में केवल Professional Knowledge का आकलन होता है, जिसमें मार्केटिंग से सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं। कुल 60 प्रश्न होते हैं जिन्हें 45 मिनट में हल करना होता है।
  • Interview: मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, जो 100 अंकों का होता है। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल अंकों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

IBPS SO Marketing Officer Prelims Exam 2026

Preliminary परीक्षा Specialist Officer के विभिन्न पदों के लिए सामान्य होती है (Law Officer और Rajbhasha Adhikari पदों को छोड़कर)। इसमें तीन मुख्य सेक्शन होते हैं:

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअंकसमय
Reasoning Ability505040 मिनट
Quantitative Aptitude505040 मिनट
English Language502540 मिनट
कुल150125120 मिनट

IBPS SO Marketing Officer Main Exam 2026

मुख्य परीक्षा में केवल Professional Knowledge के विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं, जो मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारियों से संबंधित होते हैं। परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

सेक्शनप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसमय
Professional Knowledge606045 मिनट
कुल606045 मिनट

IBPS SO Marketing Officer Interview 2026

मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है जो 100 अंकों का होता है। इस इंटरव्यू के लिए न्यूनतम कटऑफ 40% है, जबकि SC/ST/OBC/PWD उम्मीदवारों के लिए यह 35% निर्धारित है।

IBPS SO Marketing Officer Syllabus 2026

Marketing Officer पद के लिए IBPS SO 2026 का सिलेबस मुख्य परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों को समाहित करता है। नीचे सेक्शनवार विषय सूची दी गई है:

Reasoning Ability

  • Logical Reasoning
  • Alphanumeric Series
  • Ranking/Direction/Alphabet Test
  • Data Sufficiency
  • Coded Inequalities
  • Seating Arrangement
  • Puzzle
  • Syllogism
  • Blood Relations
  • Input-Output
  • Coding-Decoding

Quantitative Aptitude

  • Data Interpretation
  • Simplification/Approximation
  • Quadratic Equations
  • Number Series
  • Ratio & Proportion, Percentage
  • Profit & Loss
  • Work & Time
  • Time & Distance
  • Mixtures & Allegations
  • Simple & Compound Interest
  • Sequence & Series
  • Permutation, Combination & Probability

English Language

  • Reading Comprehension
  • Cloze Test
  • Para Jumbles
  • Spotting Errors
  • Sentence Improvement
  • Fill in the Blanks

Professional Knowledge

  • Fundamentals of Marketing Management
  • Brand Management
  • Advertising
  • Public Relations (PR)
  • Sales
  • Retail
  • Business Ethics
  • Market Segmentation
  • Market Research and Forecasting
  • Demand Analysis
  • Product Life Cycle
  • Corporate Social Responsibility
  • Service Marketing
  • Marketing Strategies