IBPS PO आवेदन प्रक्रिया 2026: पूरी जानकारी

Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने Probationary Officer (PO) के पदों के लिए 2026 के आवेदन की प्रक्रिया 01 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IBPS PO 2026 के लिए महत्वपूर्ण विवरण

आवेदन करने से पहले सभी जरूरी जानकारियां ध्यान से पढ़ना आवश्यक है ताकि पात्रता मानदंडों को पूरी तरह समझा जा सके। IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। नीचे IBPS PO 2026 से जुड़ी मुख्य जानकारियां दी गई हैं:

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामIBPS PO 2026
आयोजक संस्थाInstitute of Banking Personnel Selection (IBPS)
पद का नामProbationary Officer (PO)
रिक्तियां6715
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि01 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू01 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
फीस भुगतान की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026
शैक्षिक योग्यतास्नातक
आयु सीमा21 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रियाप्रिलिम्स, मेन परीक्षा एवं इंटरव्यू

IBPS PO 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. "IBPS PO Apply Online 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  3. ईमेल और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षिक और संपर्क विवरण सही-सही भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. पूरी जानकारी जांच कर आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

आवेदन फॉर्म के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ की अंगूठे की छाप (यदि उपलब्ध न हो तो दाहिने हाथ की छाप)
  • हाथ से लिखी हुई घोषणा
  • स्नातक की मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र
  • वैध पहचान पत्र
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

हाथ से लिखी घोषणा का फॉर्मेट

उम्मीदवार को सफेद कागज पर काले स्याही से निम्नलिखित घोषणा अंग्रेजी में लिखनी होगी और उसकी स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी:

“I, _______ (उम्मीदवार का नाम), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

यह घोषणा उम्मीदवार द्वारा स्वयं लिखी जानी चाहिए और कैपिटल अक्षरों में नहीं होनी चाहिए।

फोटो के लिए स्पेसिफिकेशन

विवरणस्पेसिफिकेशन
फाइल साइज़20 KB से 50 KB
आयाम200 x 230 पिक्सेल
पृष्ठभूमिहल्का/सफेद
फॉर्मेटJPG/JPEG
हाल की रंगीन फोटोअनिवार्य

हस्ताक्षर के लिए स्पेसिफिकेशन

हस्ताक्षर कैपिटल अक्षरों में स्वीकार्य नहीं है।

विवरणस्पेसिफिकेशन
फाइल साइज़10 KB से 20 KB
आयाम140 x 60 पिक्सेल
फॉर्मेटJPG/JPEG
इंक का रंगकाला

अंगूठे की छाप के लिए निर्देश

यदि बाएं हाथ की अंगूठे की छाप न हो तो दाहिने हाथ की छाप भी स्वीकार्य है।

विवरणस्पेसिफिकेशन
फाइल साइज़20 KB से 50 KB
फॉर्मेटJPG/JPEG
इंक का रंगकाला या नीला

लाइव फोटो अपलोड करना आवश्यक

रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को वेबकैम या मोबाइल से लाइव फोटो क्लिक कर अपलोड करनी होगी जो अनिवार्य है।

IBPS PO आवेदन शुल्क 2026

श्रेणीफीस
SC/ST/PwBD₹175
General/OBC/EWS₹850

IBPS PO पात्रता मानदंड 2026

आवेदन करने से पहले निम्न योग्यताओं पर ध्यान दें:

  • शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष

IBPS PO 2026 चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • प्रिलिम्स परीक्षा
  • मेन परीक्षा
  • साक्षात्कार

इन सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।