IB ACIO Tier 2 परीक्षा 2026 की तिथि और महत्वपूर्ण जानकारी

IB ACIO Tier 2 परीक्षा 2026 का आयोजन 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले चरण, यानी Tier 1 परीक्षा, में सफलता प्राप्त की है। कुल 3717 Grade-II/Executive पदों के लिए यह चयन प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है। जिन उम्मीदवारों ने Tier 1 क्वालीफाई कर लिया है, उन्हें अब Tier 2 की तैयारी शुरू करनी चाहिए और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

IB ACIO Tier 2 परीक्षा 2026 के बारे में संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
संस्थाइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
आयोजकगृह मंत्रालय (MHA)
परीक्षा का नामIB ACIO Grade-II / Executive परीक्षा 2025
पद का नामअसिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO)
कुल रिक्तियां3717
परीक्षा तिथि11 जनवरी 2026
परीक्षा का प्रकारवर्णनात्मक (ऑफ़लाइन)
कुल अंक50
परीक्षा अवधि1 घंटा
चयन प्रक्रियाTier 1 – Tier 2 – इंटरव्यू
वेतनमान₹44,900 – ₹1,42,400

महत्‍वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतिथि
अधिसूचना जारी होने की तिथि18 जुलाई 2025
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ19 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान अंतिम तिथि10 अगस्त 2025
ऑफलाइन (SBI Challan) शुल्क भुगतान अंतिम तिथि12 अगस्त 2025
परीक्षा केंद्र सूचना प्रपत्र जारी5 सितम्बर 2025
Tier 1 एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि13 सितम्बर 2025
Tier 1 परीक्षा तिथि16, 17 एवं 18 सितम्बर 2025
उत्तर कुंजी जारी22 सितम्बर 2025
परिणाम और स्कोर कार्ड21 नवम्बर 2025
Tier 2 एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 4-5 दिन पहले
Tier 2 परीक्षा तिथि11 जनवरी 2026

IB ACIO Tier 2 परीक्षा पैटर्न 2026

Tier 2 परीक्षा में उम्मीदवारों की वर्णनात्मक कौशल की जांच की जाती है। यह ऑफ़लाइन मोड में होती है और कुल 50 अंक की होती है, जिसकी अवधि 1 घंटा होती है। इस परीक्षा में निबंध लेखन और अंग्रेजी समझ का परीक्षण शामिल है। परीक्षा में स्पष्ट अभिव्यक्ति, व्याकरण की सही समझ और सुव्यवस्थित उत्तर देना आवश्यक है। इस चरण के अंक अंतिम चयन में जोड़े जाते हैं।

सेक्शनविवरण
परीक्षा प्रकारवर्णनात्मक
परीक्षा मोडऑफ़लाइन
कुल अंक50
समय1 घंटा
माध्यमअंग्रेज़ी
परीक्षा घटकनिबंध लेखन और अंग्रेजी समझ / प्रेसीस
नकारात्मक अंकनहीं

IB ACIO Tier 2 परीक्षा सिलेबस 2026

यह परीक्षा उम्मीदवार की लेखन क्षमता, सोच की स्पष्टता और समसामयिक विषयों की समझ पर आधारित होती है। सिलेबस सीमित है, लेकिन विषयों पर गहन तैयारी आवश्यक है।

  1. निबंध लेखन: निम्न विषयों पर निबंध लिखना होगा:
    • वर्तमान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दे
    • आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक समस्याएं
    • आर्थिक विकास से जुड़े विषय
    • सामान्य जागरूकता और समसामयिक घटनाएं
  2. अंग्रेज़ी समझ और लेखन:
    • प्रेसीस लेखन (Precis Writing)
    • अंग्रेज़ी समझदारी (English Comprehension)
    • व्याकरण का सही प्रयोग (Grammar Usage)
    • शब्दावली और वाक्य निर्माण (Vocabulary and Sentence Formation)