IB ACIO Tier 2 Exam Date 2026 और तैयारी की जानकारी

IB ACIO Tier 2 परीक्षा 2026 के लिए तारीख आधिकारिक रूप से 11 जनवरी 2026 घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने पहले चरण की परीक्षा (Tier 1) सफलतापूर्वक पास की है। यह परीक्षा 3717 ग्रेड-II / एक्जीक्यूटिव पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला महत्वपूर्ण चरण है। Tier 1 पास करने वाले उम्मीदवारों को अब Tier 2 की तैयारी पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं को नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।

IB ACIO Tier 2 परीक्षा के बारे में

IB ACIO Tier 2 परीक्षा एक वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा है, जिसमें उम्मीदवारों की लेखन क्षमता और अंग्रेजी समझ का परीक्षण किया जाता है। इस परीक्षा में निबंध लेखन के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा की समझ और प्रेसीस लेखन जैसे कार्य शामिल होते हैं। अभ्यर्थियों को इस समय का सदुपयोग करते हुए लेखन का अभ्यास करना चाहिए, साथ ही समसामयिक तथा राष्ट्रीय-आंतरराष्ट्रीय मुद्दों की जानकारी भी बनाये रखनी चाहिए।

IB ACIO Tier 2 Exam 2026 का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
संस्थाइंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
परीक्षा प्राधिकारीगृह मंत्रालय (MHA)
परीक्षा नामIB ACIO ग्रेड-II / एक्जीक्यूटिव परीक्षा 2025
पद का नामअसिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO)
कुल पद3717
परीक्षा तिथि11 जनवरी 2026
परीक्षा मोडवर्णनात्मक (ऑफलाइन)
पूर्ण अंक50
समय अवधि1 घंटा
चयन प्रक्रियाTier 1 – Tier 2 – साक्षात्कार
वेतनमान₹44,900 – ₹1,42,400
आधिकारिक वेबसाइटmha.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियाँ 2026

इवेंटतारीख
सूचना जारी होने की तिथि18 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन आरंभ19 जुलाई 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि10 अगस्त 2025 (रात 11:59 बजे तक)
फीस भुगतान ऑनलाइन अंतिम तिथि10 अगस्त 2025
फीस भुगतान ऑफलाइन (SBI चालान) अंतिम तिथि12 अगस्त 2025
परीक्षा शहर सूचनापत्र जारी5 सितंबर 2025
Tier 1 एडमिट कार्ड जारी13 सितंबर 2025
Tier 1 परीक्षा तिथियाँ16, 17 और 18 सितंबर 2025
उत्तर कुंजी जारी22 सितंबर 2025
परिणाम एवं स्कोर कार्ड21 नवंबर 2025
Tier 2 एडमिट कार्ड जारीपरीक्षा से 4-5 दिन पहले
Tier 2 परीक्षा तिथि11 जनवरी 2026

IB ACIO Tier 2 परीक्षा पैटर्न 2026

Tier 2 परीक्षा में उम्मीदवारों को एक वर्णनात्मक पेपर हल करना होता है जिसमें उनकी लेखन क्षमता, विचारों की स्पष्टता और विषय की समझ को परखा जाता है। इस परीक्षा के अंक अंतिम चयन में जोड़े जाते हैं। परीक्षा का स्वरूप और विवरण इस प्रकार है:

सेक्शनविवरण
परीक्षा प्रकारवर्णनात्मक
परीक्षा मोडऑफलाइन
पूर्ण अंक50
समय अवधि1 घंटा
माध्यमअंग्रेज़ी
प्रमुख घटकनिबंध लेखन एवं अंग्रेज़ी समझ / प्रेसीस लेखन
नकारात्मक अंकननहीं

IB ACIO Tier 2 परीक्षा सिलेबस 2026

Tier 2 परीक्षा में मुख्य रूप से दो भाग होते हैं जो उम्मीदवार की संप्रेषण क्षमता और विषय की गहरी समझ को आंकते हैं। सिलेबस सीमित है, पर तैयारी व्यवस्थित और केंद्रित होनी चाहिए।

  1. निबंध लेखन (Essay Writing): उम्मीदवारों को निम्नलिखित विषयों पर निबंध लिखने की अपेक्षा होती है:
    • वर्तमान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे
    • आंतरिक सुरक्षा एवं सामाजिक समस्याएँ
    • आर्थिक विकास और उससे जुड़े विषय
    • सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक विषय
  2. अंग्रेज़ी समझ एवं लेखन (English Comprehension & Writing): इस भाग में शामिल हैं:
    • प्रेसीस लेखन (संक्षिप्त सारांश)
    • अंग्रेज़ी भाषा की समझ
    • व्याकरण का सही प्रयोग
    • शब्दावली और वाक्यों का निर्माण