Daily Current Affairs: 11 June, 2026

1. Ministry of Education ने भारत में विदेशी विश्वविद्यालयों के नए campuses स्थापित करने की अनुमति दी

9 जून 2026 को Ministry of Education ने तीन अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों को भारत में अपने campuses खोलने के लिए Letters of Approval (LoA) जारी किए। इनमें University of Bristol, University of York, और University of New South Wales (UNSW) शामिल हैं। यह अनुमति National Education Policy (NEP) 2020 के तहत शिक्षा के वैश्विकरण को बढ़ावा देने वाले UGC के नियम 2023 के तहत दी गई।

University of Bristol मुंबई में अपना Enterprise Campus शुरू करेगा, जहां undergraduate और postgraduate स्तर पर Immersive Arts, Finance, Data Science, Economics, Business Management, Entrepreneurship, और Innovation के कोर्स होंगे। University of York भी मुंबई में अपनी पहली विदेशी शाखा स्थापित करेगा, जो Finance, Computer Science with AI, Cyber Security, Business, Economics, Creative Industries, और Management जैसे विषयों पर केंद्रित होगी। दूसरी ओर, University of New South Wales (UNSW) का campus Bengaluru में Manyata Business Park में अगस्त 2026 से चालू होगा, जहां Business, Computer Science, और Cyber Security के कोर्स उपलब्ध होंगे और साथ ही renewable energy, health, transport, तथा education क्षेत्र में शोध एवं अकादमिक सहयोग बढ़ाया जाएगा।

2. Union Cabinet ने Ahmedabad Metro Rail Project के Phase 2(A) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में Union Cabinet ने Ahmedabad Metro Rail Project के Phase 2(A) को हरी झंडी दी, जो अहमदाबाद और गंधीनगर के बीच एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। यह नया corridor 6.032 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल पाँच मेट्रो स्टेशन होंगे, जिनमें चार elevated और एक underground स्टेशन शामिल हैं। स्टेशन के नाम हैं: Ashram Road, Koteshwar Prachin Mandir, Sabarmati River, Sardar Nagar, और Airport।

इस चरण के पूरा होने के बाद Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail Network की कुल लंबाई 77.63 किलोमीटर हो जाएगी। इस परियोजना का लक्ष्य ट्रैफिक कम करना, एयरपोर्ट तक बेहतर पहुंच प्रदान करना, और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। इसकी कुल लागत Interest During Construction (IDC) सहित ₹2,169.04 करोड़ है।

3. PM नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया

10 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे 26 मई 2014 से प्रधानमंत्री पद पर हैं और 10 जून 2026 तक उनका कार्यकाल 4,399 दिनों का हो गया है, जो पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड से अधिक है। नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे।

4. META ने Reliance Industries के साथ भारत में पहला AI-Enabled Data Centre स्थापित करने की घोषणा की

10 जून 2026 को META (Facebook की parent company) ने भारत में अपना प्रथम AI-Enabled Data Centre स्थापित करने की घोषणा की। यह सुविधा Reliance Industries Limited के साथ साझेदारी में गुजरात के Jamnagar में बनेगी। इस डेटा सेंटर की प्रारंभिक क्षमता 168 मेगावाट होगी। META इस सेंटर को Reliance से lease पर लेगी और भविष्य में जरूरत के अनुसार इसकी क्षमता बढ़ाने की योजना रखती है।

5. प्रसिद्ध फिल्म निर्माता Bharathiraja का निधन, उन्होंने ग्रामीण सिनेमा में क्रांति लाई

10 जून 2026 को चेन्नई में प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता Bharathiraja का निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे और अपने करियर में निर्देशक, निर्माता, तथा अभिनेता के रूप में काम किया। उन्होंने तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, और जीवनशैली को फिल्मों में प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया। उन्हें 6 National Film Awards, 4 Filmfare Awards, और 6 Tamil Nadu State Film Awards से सम्मानित किया गया।

6. Air India ने 'Easy Connect' सेवा शुरू की, Varanasi पहला spoke शहर बना

Air India ने 'Easy Connect' नामक फ्लाइट फ्रेमवर्क लॉन्च किया है, जो non-metro शहरों से अंतरराष्ट्रीय कस्टम क्लियरेंस को आसान बनाता है। इस सेवा का पहला spoke शहर Varanasi चुना गया है, जहां से यह सेवा 25 जून 2026 से शुरू होगी।

यह मॉडल भारत सरकार के hub-and-spoke aviation योजना का हिस्सा है, जो Tier-2 और Tier-3 शहरों के यात्रियों को उनके प्रस्थान हवाई अड्डे पर ही baggage check-in और immigration प्रक्रिया पूरी करने का अवसर देता है। इससे Varanasi से यात्रा करने वाले यात्री दिल्ली में दोबारा immigration और baggage जांच से बचेंगे और सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ सकेंगे। यह सेवा spoke airports जैसे Varanasi को hub airports जैसे Delhi से जोड़ती है।

प्रश्न और विकल्प

प्रश्नविकल्पसही उत्तर
भारत में University of Bristol और University of York के campuses कहाँ स्थापित किए जा रहे हैं, और University of New South Wales (UNSW) का campus किस शहर में होगा? (a) मुंबई; बेंगलुरु
(b) बेंगलुरु; मुंबई
(c) हैदराबाद; चेन्नई
(d) मुंबई; हैदराबाद
(e) पुणे; बेंगलुरु
a
Ahmedabad Metro Rail Project के Phase 2(A) के पूरा होने के बाद Ahmedabad-Gandhinagar Metro Rail Network की कुल लंबाई कितनी होगी? (a) 54.38 किलोमीटर
(b) 68.25 किलोमीटर
(c) 71.60 किलोमीटर
(d) 77.63 किलोमीटर
(e) 82.44 किलोमीटर
d
PM नरेंद्र मोदी ने जून 2026 में भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड किस पूर्व प्रधानमंत्री का तोड़कर बनाया? (a) इंदिरा गांधी
(b) अटल बिहारी वाजपेयी
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) मनमोहन सिंह
(e) राजीव गांधी
c
META और Reliance Industries ने भारत में AI-enabled data centre स्थापित करने की घोषणा की। इस केंद्र की प्रारंभिक क्षमता क्या है? (a) 120 मेगावाट
(b) 150 मेगावाट
(c) 168 मेगावाट
(d) 210 मेगावाट
(e) 250 मेगावाट
c
Bharathiraja ने अपने फिल्मी करियर में कितने National Film Awards जीते? (a) तीन
(b) चार
(c) पांच
(d) छह
(e) सात
d
Air India की 'Easy Connect' सेवा के तहत पहला spoke शहर कौन सा है, जहाँ से यह सेवा 25 जून 2026 से शुरू होगी? (a) अयोध्या
(b) वाराणसी
(c) अमृतसर
(d) लखनऊ
(e) इंदौर
b