Pentagonal Seating Arrangement: SBI PO Exam के लिए एक महत्वपूर्ण टॉपिक

SBI PO परीक्षा में Pentagonal Seating Arrangement से जुड़े reasoning सवाल अक्सर पूछे जाते हैं और यह एक ऐसा टॉपिक है जो अच्छी खासी स्कोरिंग भी प्रदान करता है। Prelims और Mains दोनों में circular, square, triangular के साथ-साथ pentagonal seating arrangement के आधार पर कई puzzle-type सवाल मिलते हैं। खासकर, यह टॉपिक logical reasoning, analytical thinking और कई शर्तों को एक साथ समझने की क्षमता को परखता है। पिछले कुछ वर्षों में SBI ने reasoning के moderate से लेकर high difficulty वाले puzzles पर ध्यान बढ़ाया है, जिसके चलते pentagonal seating arrangments की तैयारी जरूरी हो गई है। जो उम्मीदवार इस टॉपिक के concepts को समझते हैं और विभिन्न सवालों का अभ्यास करते हैं, उनकी speed और accuracy में सुधार होता है।

Pentagonal Seating Arrangement क्या होता है?

यह एक खास प्रकार का puzzle होता है जिसमें पाँच या उससे अधिक लोग pentagon के आकार वाली मेज या जगह के चारों ओर कुछ नियमों के अनुसार बैठते हैं।

Pentagonal Seating Arrangement से जुड़े प्रश्न (SBI PO के लिए)

Directions (1-5): नीचे दी गई जानकारी पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

10 लोग - J, K, L, M, N, O, P, Q, R, और S एक pentagonal table के चारों ओर बैठे हैं। सभी center से दूर facing कर रहे हैं। हर corner पर एक व्यक्ति तथा हर side पर एक व्यक्ति बैठा है। N और S के बीच केवल दो व्यक्ति हैं (चाहे वह left से हो या right से)। S corner पर बैठा है। L, N के दाहिने से दूसरे नंबर पर है। K, L के सामने बैठा है। K और P के बीच एक व्यक्ति है। P और O के बीच दो व्यक्ति हैं। R, O का immediate neighbor है। J, R के सामने बैठे व्यक्ति के left से दूसरे नंबर पर है। M table के side पर नहीं बैठा है।

QuestionOptions
1) L, Q के respect में किस स्थान पर है?a) Left से दूसरा
b) Right के तुरंत पास
c) Right से तीसरा
d) Left से चौथा
e) Left से पांचवा
2) अगर सभी लोग J से anticlockwise alphabetical order में बैठें तो कितने लोग अपनी मूल जगह पर बने रहेंगे?a) दो
b) तीन
c) एक
d) कोई नहीं
e) तीन से ज्यादा
3) नीचे दिए गए में से चार एक समूह बनाते हैं, एक अलग है, बताइए कौन?a) JS
b) OM
c) QP
d) RN
e) LO
4) M के left से तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?a) जो P के तुरंत right पर है
b) O
c) J
d) Q के सामने बैठा व्यक्ति
e) इनमें से कोई नहीं
5) M के right से गिनने पर R और M के बीच कितने व्यक्ति हैं?a) पाँच
b) तीन
c) दो
d) छह
e) चार

Directions (6-10): नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें और प्रश्नों के उत्तर दें:

10 guards A से J तक एक pentagon आकार वाले पार्क के दस gates पर खड़े हैं। Corner gates बड़े हैं और edges पर छोटे। बड़े gate पर खड़े guards center की तरफ facing हैं जबकि छोटे gate पर खड़े guards center से बाहर facing हैं। B, E के right से तीसरे नंबर पर है, और E बड़े gate पर खड़ा है। C, D के immediate left पर है। I, B का immediate neighbor है और F के right से तीसरे नंबर पर है। C, F और B तीनों एक साथ adjacent नहीं हैं। A center की तरफ facing है। G बाहर facing है और I, C का immediate neighbor नहीं है। A और H के बीच केवल 4 guards हैं।

QuestionOptions
6) H के right से तीसरे नंबर पर कौन खड़ा है?a) D
b) A
c) J
d) I
e) इनमें से कोई नहीं
7) A के respect में J की स्थिति क्या है?a) Right से पांचवां
b) Left से तीसरा
c) Right से दूसरा
d) Left से दूसरा
e) निर्धारित नहीं किया जा सकता
8) नीचे दिए गए में से चार एक समूह बनाते हैं, एक अलग है, बताइए कौन?a) D
b) B
c) E
d) J
e) इनमें से कोई नहीं
9) G के left से गिनने पर G और I के बीच कितने guards हैं?a) चार
b) दो
c) एक
d) तीन
e) इनमें से कोई नहीं
10) यदि C का G से कोई relation है और H का B से वैसा ही relation है, तो A का किससे वैसा relation होगा?a) D
b) C
c) J
d) H
e) इनमें से कोई नहीं