आनंदम सर एक प्रख्यात लेखक एवं मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्हें हिंदी–अंग्रेज़ी तथा अंग्रेज़ी–हिंदी अनुवाद और राजभाषा से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अच्छा अनुभव प्राप्त है। वे Anandam Tutorials के संस्थापक एवं मुख्य शिक्षक हैं। यह शिक्षण संस्थान एक ऐसा विशिष्ट शैक्षणिक मंच है जो अनुवादक एवं राजभाषा आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC CHT, RRB JHT, UPSC JTO, ISRO JHT, IBPS / RBI / NABARD राजभाषा अधिकारी, न्यायालयीन अनुवादक परीक्षाएँ आदि की तैयारी के लिए समर्पित है।

पुस्तक की संक्षिप्त विशेषताएं –

  • अनुवाद के मूलभूत सिद्धांत
  • सरल एवं प्रभावी अनुवाद हेतु विस्तृत शब्दावली
  • आधिकारिक, प्रशासनिक, बैंकिंग, चिकित्सीय एवं दार्शनिक पारिभाषिक शब्दावली
  • कार्यालयी टिप्पणियाँ (Official Notings)
  • अन्यान्य विषयों पर अभ्यास और उनके आदर्श अनुवाद
  • विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए अनुवाद – हल सहित