काल
काल उसे कहते है जिससे क्रिया का समय और उसके पूर्ण और अपूर्ण होने की बात का पता चलता है। ये तीन प्रकार के होते है-
वर्तमान काल
वर्त्तमान काल
- सामान्य वर्तमान काल – वह आता है।
- तात्कालिक वर्तमान काल – वह आ रहा है।
- पूर्ण वर्तमान काल – वह आ चुका है। वह आ गया है।
- संदिग्ध वर्तमान काल – वह आया होगा।
- सम्भाव्य वर्तमान काल – वह आया हो। वह लौटा हो।
भूतकाल
- सामान्य भूत – मोहन आया।
- आसन्न भूत – मैने आम खाया है।
- पूर्ण भूत – मैं आया था।
- अपूर्ण भूत – मैं आ रहा था।
- संदिग्ध भूत – आप आए होंगे।
- हेतुहूतुमद्भूत – मैं आता तो अच्छा रहता।
भविष्यत काल
- सामान्य भविष्य – वह आएगा।
- सम्भाव्य भविष्य – सम्भव है वह कल आएगा।
- हेतुहेतुमद्भविष्य -’ वह आए तब मैं जाऊँ।
इन्हें भी देखें-
हिंदी वर्ण परिचय (स्वर और व्यंजन और उनके उच्चारण स्थान)
हिंदी वर्ण परिचय – स्वर और वर्ण और इनके उच्चारण स्थान देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
हिंदी में संधि और संधि विच्छेद