Quiz 2 | SSC JHT | Hindi Grammar September 19, 2020May 29, 2021 anandam Please enter your email: 1. किस विकल्प में समास-विग्रह सही नहीं है- (अ) घुड़सवार – घोड़े पर सवार (ब) दहीबड़ा – दही का बड़ा (स) मुख्यमंत्री – मुख्य है जो मंत्री (द) हंसवाहिनी – हंस है वाहन जिसका, वह 2. निम्नांकित में से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है – (अ) मन से चाहा – मनचाहा (ब) रसाई के लिए घर – रसोईघर (स) देश के लिए प्रेम – देशभक्ति (द) ऋण से मुक्त – ऋणमुक्त 3. ‘शक्ति के अनुसार’ का सामासिक पद है – (अ) शक्तिमान (ब) शक्तिपुंज (स) शक्तिशाली (द) यथाशक्ति 4. इनमें से कौनसा सामासिक पद सही नहीं है – (अ) लम्बा है उदर जिसका – गणेश (ब) चक्र को धारण करने वाला, वह – चक्रधर (स) मन से गढ़ा हुआ – मनगढ़ंत (द) क्रम के अनुसार – यथाक्रम 5. इनमें से किस शब्द का समास-विग्रह सही है – (अ) महापुरूष – महान् तथा पुरूष (ब) सत्याग्रह – सत्य का आग्रह (स) विद्यालय – विद्या के लिए आलय (द) वनवास – वन का वास 6. किस शब्द में अव्ययीभाव समास नहीं है – (अ) आमरण (ब) यथासाध्य (स) श्रमसाध्य (द) आजन्म 7. किस विकल्प में ‘द्वन्द्व’ समास नहीं है – (अ) दालभात (ब) भूतप्रेत (स) शुभाशुभ (द) शुभागमन 8. किस विकल्प में ‘कर्मधारय’ समास नहीं है – (अ) महात्मा (ब) कालासांप (स) गजानन (द) नीलकमल 9. किस शब्द में ‘करण तत्पुरूष’ समास नहीं है – (अ) मनमाना (ब) ईश्वरदत्त (स) तुलसीकृत (द) पदच्युत 10. किस विकल्प में ‘बहुव्रीहि’ समास है – (अ) पंचपात्र (ब) चतुरानन (स) त्रिभुवन (द) चतुर्युग Loading …